Haryana Election: मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा हवा भाजपा के पक्ष में है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बन रही है और लाडवा में बड़े अंतर से कमल खिल रहा है। कांग्रेस को सपना देखने से कोई नहीं रोक सकता उन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी सपना देखा लेकिन उन्हें अपने काम देखने चाहिए कि किस तरह वे विकास में बाधा बने दलितों को जिस तरह उन्होंने अपमानित किया प्रदेश की जनता उसे समझ रही है। नायब सिंह सैनी ने कहा मैं प्रदेश के लोगों से कहना चाहूंगा कि 100% मतदान करें। ताकि जिस गति से प्रधानमंत्री मोदी और डबल इंजन सरकार ने पिछले 10 सालों में काम किया है। आने वाले समय में हम उससे भी तेज गति से काम करेंगे। उन्होंने कहा मैं प्रदेश की जनता से कहना चाहूंगा कि प्रदेश के विकास के लिए खुलकर मतदान करें। विकास की गारंटी मोदी की गारंटी है। सैनी ने कहा कांग्रेस की कोई गारंटी नहीं है। कांग्रेस के दावे बेबुनियाद हैं। वे लोगों का विश्वास खो चुके हैं।
विश्व बंधुत्व की बात करने वालों को वोट दिया
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल ने शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। गणेशी लाल ने कहा कि उन्होंने उन लोगों को वोट दिया है जो विश्व-बंधुत्व की बात करते हैं। जो एक धरती,एक परिवार और एक भविष्य की बात करते हैं।
ये भी पढ़े…
हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान आज,विधानसभा चुनाव की वो 90 सीटें जिनपर रहेंगी सभी की नज़रें
हरियाणा में कांग्रेस सरकार सत्ता में आनी चाहिए
हरियाणा चुनाव में अपना वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि राज्य में अगली बार कांग्रेस सरकार आनी चाहिए। बजरंग पूनिया ने शनिवार को अपनी पत्नी संगीता फोगाट के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए झज्जर के एक मतदान केंद्र पर वोट दिया। और पहलवान बजरंग पुनिया ने ये भी कहा की आज हमने मतदान किया है मैं सभी हरियाणा वासियों से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और पिछले 10 वर्षों में हुए अत्याचारों और बेरोजगारी को ध्यान में रखें। उन्हेंने कहा 2009 से 2014 तक सत्ता में रही सरकार और पिछले 10 सालों में पहलवानों,जवानों और किसानों की दशा और दिशा को ध्यान में रखते हुए वोट करें। उन्होंने कहा मैं अपने किसान भाइयों के लिए जितना कर सकता हूं। उतना करने की कोशिश करूंगा।
पहलवान संगीता फोगाट ने कहा मैंने एक पहलवान और एक किसान की बेटी के रूप में वोट दिया है। हमने उस बदलाव के लिए वोट दिया है जो हम चाहते हैं। हर कोई भाजपा सरकार से नाखुश है और वे बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस किसानों, पहलवानों और महिलाओं सभी के लिए अच्छा काम करेगी। उन्होंने कहा मैं लोगों से अपील करना चाहूंगी कि वे अपने घरों से बाहर आएं और वोट दे।
लोग हमारे साथ खड़े हैं
हरियाणा तोशाम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने कहा आज बहुत बड़ा दिन है। मतदाता अपने मतों के द्वारा भविष्य तय करेंगे और बहुत अच्छा भविष्य तय करेंगे क्योंकि यहां के लोग समझदार हैं और जानते हैं कि किस पार्टी ने यहां के लिए काम किया है। आज यहां हर वर्ग भाजपा के साथ खड़ा है। हमने तोशाम में बहुत काम किया है और हमें उन कार्यों को और आगे लेकर जाना है। कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है क्योंकि लोग जानते हैं कि किसने काम किया है।
विनेश फोगाट वोट डालने पहुंचीं
पहलवान और जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने कहा मतदान बहुत बड़ा उत्सव है। पूरा हरियाणा मतदान करने जा रहा है। मैं एक उम्मीदवार होने के नाते सभी से अपील करती हूं कि अपने घरों से निकलकर मतदान करें। उन्हेंने कहा नशा बहुत बड़ा मुद्दा है चिंता का विषय भी है। हम 5 साल दिन राम मेहनत करके अपने दायित्व को निभाएंगे।
तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने पारदर्शी और ईमानदार शासन दिया है। विकास और सुशासन देने वाली सरकार पहली बार हरियाणा के लोगों ने देखी है। पहले हरियाणा में रोज मंत्री जेल जाते थे। हरियाणा के लोगों को भरोसो मोदी पर भी है और भाजपा पर भी है।
फर्स्ट टाइम वोट डालने पहुंची मनु भाकर
ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने कहा यह मेरा पहला मतदान है। मुझे लगता है कि इस देश के युवा होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपना वोट डालें। उन्हेंने कहा आपको जो सबसे अच्छा लगे। उसे वोट देना चाहिए। देश का विकास हमारे हाथ में है। हमें अपना जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए।
मनोहर लाल खट्टर ने डाला वोट
हरियाणा के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपना वोट डाल दिया है। उन्हेंने कहा आज राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। अबकी बार हो रहे विधानसभा चुनाव में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे।



