
Board Exam Toppers Prize: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की तरक्की और नवाचार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को शानदार इनाम की घोषणा की गई है। यह पहल न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि जनसहभागिता के माध्यम से राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को भी मजबूत करेगी।
छात्रों को मिलेगा प्रशासनिक अनुभव
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिया है कि उत्तराखंड के हर जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के मेधावी टॉपर्स को एक दिन के लिए सांकेतिक जिला मजिस्ट्रेट (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य छात्रों को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव देना है, ताकि वे भविष्य में उच्च लक्ष्य तय कर सकें और आत्मविश्वास से भरे नागरिक बन सकें।
ये भी पढ़े…
बिहार में खुलेंगे 100 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट, कानूनी प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता लाने की तैयारी
यह योजना केवल पुरस्कार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका गहरा प्रभाव छात्रों की सोच, उनके दृष्टिकोण और भविष्य की योजनाओं पर पड़ेगा। इससे ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के छात्र भी प्रेरित होंगे कि वे भी कड़ी मेहनत कर राज्य स्तर पर पहचान बना सकते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इसके लिए जल्द ही एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए ताकि सभी जिलों में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक लागू हो सके।
शिक्षा और प्रकृति का अद्भुत समन्वय
मुख्यमंत्री धामी की इन दोनों घोषणाओं से यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे मूलभूत क्षेत्रों को लेकर गंभीर है। एक ओर जहां यह कदम छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करता है, वहीं दूसरी ओर यह उन्हें प्रकृति से जुड़ने और उसकी रक्षा करने की सीख भी देता है। इस तरह की अभिनव योजनाएं भविष्य में उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित कर सकती हैं, जहां शिक्षा, जागरूकता और जनसहभागिता के माध्यम से एक समृद्ध और टिकाऊ समाज की नींव रखी जा सकेगी।


