हमीरपुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत बंदियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश डॉ अनुपम गोयल जिलाधिकारी डॉ द्रभूषण त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार में किया।
कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में 18 से 50 वर्ष की आयु सीमा वाले चयनित 60 बंदियों को असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि वे जेल से बाहर आने के बाद अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सके। प्रशिक्षण के लिए चयनित बंदियों को प्रशिक्षण सामग्री भी वितरित की गई है। प्रशिक्षण देने के लिए शोभा फाउण्डेशन संस्था का चयन किया गया है। जिसके द्वारा 400 घंटों का प्रशिक्षण कार्य कराया जायेगा। उद्घाटन समारोह में जेल अधीक्षक विवेकशील त्रिपाठीए डिप्टी जेलर अविनाश कुमार एमआईएस मैनेजर प्रदीप गुप्ता व प्रशिक्षण संस्था सुरेश साहू एवं समस्त कारागार स्टाफ उपस्थित रहे।

