पंचकूला के रायपुर में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 3 बच्चों की मौत

0
371

अक्षत सरोत्री

पंचकूला: मामला पंचकूला के रायपुर रानी के गांव जासपुर का है। ककराली के नजदीक कमला ईट भट्ठा की दीवार गिरने के कारण 3 बच्चों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार इस दीवार के गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई है।

जिन्हें रायपुर रानी के अस्पताल में लेकर आया। परिजनों ने बताया है कि बच्चे शेड के नीचे खेल रहे थे की अचानक से भट्टा की दीवार गिर गई जिसके नीचे 4 बच्चें दब गए जिसमें से 3 की मौत हो गई एक को हल्की चोट आई।

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर गौरव प्रजापति ने बताया कि जब बच्चों को अस्पताल लेकर आए थे तो दो बच्चों की मौत हो चुकी थी। एक की मौत प्राथमिक उपचार के दौरान हो गई। वहीं इस खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों के शवों को रायपुर रानी के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया हैं। पुलिस जांच में जुट गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here