लाहौल स्पीति थिरोट में खंड स्तरीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

0
215

अक्षत सरोत्री

उदयपुर: उपमंडल उदयपुर के अन्तर्गत आने वाले थिरोट में खंड स्तरीय वार्षिक खंड स्तरीय प्राथमिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में 171 नौनिहालों ने शिरकत की।

तीन दिन तक चले प्रतियोगिता में तिन्दी जोन का प्रदर्शन अबल रहा जिसके चलते तिन्दी जोन को बेस्ट क्लस्टर घोषित किया गया है। इसके अलावा राजेंद्र को बेस्ट ब्वाय और किशतिका को बेस्ट गर्ल का खिताब झटकने में कामयाब हुए हैं।

इसके अलावा मार्च पास्ट, कल्चर, ग्रुप सोंग, गर्लज खोखो व बेस्ट जोन में पहला स्थान व कबड्डी, खोखो ब्वायज, गर्लज मे दूसरा स्थान हासिल किया है। इस खेल कूद प्रतियोगिता में करीब 171 नैनिहालो ने अपना दम खम दिखाया है।

काबिले गौर है कि लाहौल स्पीति जिले के युवा खेलों में कोई खास पहचान नहीं बन पाया है। अब देखना है कि आने वाले पीढ़ी खेलों के प्रति कितना योगदान दे पाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here