दिल्ली में दर्दनाक हादसा, पिता ने चार बेटियों संग की आत्महत्या,जांच में जुटी है पुलिस

0
137

Family of 5 Committed Suicide: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बुराड़ी जैसी घटना सामने आई है। दरअसल वसंत कुंज के रंगपुरी गांव में रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस की जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 10:18 बजे पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति और उसकी चार बेटियों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है।

18, 15, 10 और 8 साल थी बेटियों की उम्र
जानकारी के अनुसार 50 साल के हीरालाल मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे उनकी पत्नी की मौत एक साल पहले कैंसर से हो गई थी। अब उन्होंने अपनी चार बेटियों 18 साल की नीतू 15 साल की निशि 10 साल की नीरू और 8 साल की निधि के साथ आत्महत्या कर ली है।

 

ये भी पढ़ें…

 

नेपाल में बारिश, बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, खोले गये गंडक और कोसी बैराज के सभी फाटक

क्या था आत्महत्या का कारण
बताया गया है कि पत्नी की मौत के बाद से 50 वर्षीय हीरालाल बुरी तरह टूट चुका था। वह हर सुबह काम पर जाने से पहले अपनी बेटियों के लिए खाने-पीने का इंतजाम करता और शाम को लौटकर उनकी देखभाल करता था। चार दिव्यांग बेटियों की देखभाल और घर चलाने की जिम्मेदारी के बीच वह मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर पड़ गया था। इसलिए उसने अपनी बेटियों के साथ मिलकर आत्महत्या करने का कठोर कदम उठाया। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से सल्फास के पाउच मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here