किसानों को मालामाल कर देगी मिर्च की ये किस्म, सस्ते में यहां से खरीदें बीज

0
94
वर्षा वर्मा

 

chilli cultivation: भारत में हरी मिर्च का मसालों में एक महत्वपूर्ण स्थान है। दरअसल, चटपटे भोजन का स्वाद लेना हो तो मिर्च सबसे जरूरी मसालों में से एक है। मिर्च न केवल भोजन का एक अहम हिस्सा है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। सेहत के गुणों के खजाने से भरी मिर्च को मसाले, दवाई और अचार के लिए प्रयोग किया जाता है। इसकी खेती जायद, खरीफ और रबी तीनों सीजन में होती है। यदि किसान इसकी व्यावसायिक रूप से खेती करें तो अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी मिर्च की खेती करना चाहते हैं और उसके हाइब्रिड 9927 किस्म का बीज मंगवाना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी की सहायता से मिर्च के बीज ऑनलाइन अपने घर पर मंगवा सकते हैं।

 

यहां से खरीदें मिर्च के बीज
किसान मौजूदा समय में नकदी फसलों की खेती बड़े पैमाने पर करने लगे हैं। इसलिए किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती करते हैं। ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन हरी मिर्च के हाइब्रिड 9927 किस्म के बीज बेच रहा है। इस बीज को आप एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद कर सकते हैं। साथ ही इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर भी मंगवा सकते हैं।

 

9927 किस्म की खासियत
ये मिर्च की एक हाइब्रिड किस्म है। इस किस्म के पौधे की ऊंचाई 90-95 सेमी होती है। फलों की पहली तुड़ाई 70-72 दिनों में शुरू होती है। इस किस्म के मिर्च गहरे हरे रंग के और अधिक तीखे होते हैं। साथ ही इस किस्म की खेती राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, ब्रिटेन, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में की जाती है। वहीं, इस किस्म कि बुवाई जायद सीजन में मार्च-अप्रैल में की जाती है।

 

ये भी पढ़े…

गाय-भैंस का दूध हो गया कम? तो खुराक में शामिल करें चारा-मिनरल्स की ये मात्रा

 

 

9927 किस्म की कीमत
अगर आप भी मिर्च की उन्नत किस्म की खेती करना चाहते हैं तो हाइब्रिड मिर्च की 9927 किस्म की खेती कर सकते हैं। इसका 10 ग्राम का पैकेट फिलहाल 29 फीसदी छूट के साथ मात्र 387 रुपये में ऑनलाइन मिल जाएगा। ऐसे में आप इस बीज को घर बैठे ऑनलाइन मंगवा सकते हैं और अपने घर के बगीचे और खेत में उगा सकते हैं।

 

ऐसे करें मिर्च की खेती
हाइब्रिड मिर्च की 9927 किस्म की खेती आप साल में कभी भी कर सकते हैं। मिर्च की खेती में देखभाल बहुत जरूरी होती है। यदि आप बुवाई करना चाह रहे हैं तो बीज खरीद कर खुद अपने यहां मिर्च की नर्सरी तैयार कर सकते हैं। वहीं, इसकी बुवाई क्यारियां बनाकर दो-दो फीट की दूरी पर करनी चाहिए। दो मेंड़ों के बीच दो से 3 फीट की दूरी होनी चाहिए। ऐसे खेती करने पर मिर्च 9 से 10 महीने में फसल बिक्री के लिए तैयार हो जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here