
royal mango: गर्मी का मौसम आम के चाहने वालों के लिए सबसे बढ़िया होता है। वैसे तो आम की कई किस्में आपने खाई होंगी लेकिन एक ऐसा आम भी है जो सिर्फ भारत में मिलता है, और दुनिया में उसकी कोई दूसरी जगह नहीं है? यह आम न तो विदेश में उगता है और न ही भारत के हर हिस्से में। यह आम केवल मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में उगाया जाता है जिसे नूरजहां आम कहा जाता है।
नूरजहां आम की क्या है खासियत?
नूरजहां आम का नाम सुनते ही लोग चौंक जाते हैं क्योंकि यह बहुत ही कम लोगों ने देखा और खाया है। नूरजहां आम देखने में इतना बड़ा होता है कि एक आम का वजन 3 किलो तक पहुंच जाता है। नूरजहां आम साल में सिर्फ एक बार मिलता है। इसकी खेती सिर्फ अलीराजपुर जिले के कुछ ही किसानों द्वारा की जाती है। यही कारण है कि इस आम की डिमांड बहुत ज्यादा होती है लेकिन सप्लाई बहुत कम होती है। बता दें इस आम की कीमत ₹1000 से ₹1500 तक हो जाती है। कई बार ये आम पहले से ही बिकने के लिए बुक हो जाता है और आम लोग इसे बाजार में देख भी नहीं पाते।
ये भी पढ़े…
सरकार खरीदेगी 6 लाख टन तूर दाल, पांच साल में होगी सबसे बड़ी खरीद
नूरजहां आम मिलता है सिर्फ अलीराजपुर में
नूरजहां आम को उगाने के लिए एक खास तरह की मिट्टी, मौसम और तापमान की जरूरत होती है, वो सिर्फ अलीराजपुर में ही मिलता है ,वहां की जमीन की नमी इस आम के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है। वैज्ञानिकों और किसानों ने कई बार कोशिश की कि इसे दूसरी जगहों पर भी उगाया जाए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसलिए यह आम भारत का सबसे अनोखा आम है।
