एक स्वस्थ जीवन के लिए सही खानपान बेहद जरुरी है। खासकर बचपन में सही आहार एक बच्चे के संपूर्ण विकास में अहम भूमिका निभाता है। स्वयं डॉक्टर्स भी इस बात की सलाह देते है। बच्चों को हमेशा पोष्टिक आहार देना चाहिए, यदि बच्चों को बचपन से पौष्टिक आहार न मिले तो यह उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा। जो आगे चलकर उनके जीवन को प्रभावित कर सकता है। इन दिनों लोगों की बदलती जीवनशैली का असर उनके बच्चों पर भी पड़ने लगा है। अक्सर लोग बच्चों की जिद पूरी करने के लिए उन्हें कई ऐसी चीजें खाने को देते हैं, जो उनके स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे, फूड आइटम्स के बारे में, जिन्हें आपको अपने बच्चों को नहीं देना चाहिए।
शुगर वाली ड्रिंक
सोडा, एनर्जी ड्रिंक और अतिरिक्त शुगर वाले फलों के रस वजन बढ़ाने और दांतों की सड़न की वजह बन सकते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि अपने बच्चों को इन बातों से दूर रखे।
कैंडी
कैंडी, चॉकलेट और अन्य मीठे पदार्थों के अत्यधिक सेवन से दांतों की समस्याएं हो सकती हैं और अचानक वजन बढ़ भी सकता है, इसलिए अपने बच्चों को कैंडीज आदि से दूर रखें।
प्रोसेस्ड फूड
प्रोसेस्ड स्नैक्स जैसे चिप्स, क्रैकर और शुगर वाले फूड आइटम्स में अक्सर अनहेल्दी फैट, अतिरिक्त नमक और एडिटिव्स होते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक है।
फास्ट फूड
फास्ट फूड के नियमित सेवन से बच्चों में पोषण की कमी हो सकती है और वजन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आपका बच्चा इन फूड आइटम्स से परहेज करे।
ट्रांस फैट वाले फूड
ट्रांस फैट वाले फूड आइटम्स, जो अक्सर कुछ मार्जरीन, बेक्ड गूड्स और तले हुए फूड आइटम्स में पाए जाते हैं, बच्चों को सीमित मात्रा में दिया जाना चाहिए क्योंकि ये हार्ट डिजीज के खतरे को बढ़ाते हैं।
कैफीनयुक्त फूड्स और ड्रिंक्स
एनर्जी ड्रिंक्स और अत्यधिक कैफीन वाले फूड आइटम्स भी बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। यह बच्चों में नींद के पैटर्न को प्रभावित कर सकते हैं।
*आर्टिफिशियल स्वीटनर्स *
आर्टिफिशियल स्वीटनर्स आमतौर पर शक्कर के हेल्दी ऑप्शन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा इनका सेवन सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
प्रोसेस्ड मीट
हॉट डॉग, सॉसेज जैसे अत्यधिक प्रोसेस्ड मीट में एडिटिव्स और उच्च स्तर का सोडियम हो सकता है। वे एलर्जी कारक भी हो सकते हैं।
कच्चा या अधपका हुआ भोजन
कच्चे या अधपके अंडे, मांस और समुद्री भोजन को खाने से कई बीमारियों का खतरा हो सकता है, इसलिए बच्चों को खिलाने से पहले यब सुनिश्चित करें कि वे ठीक से पकाए गए हों।
