नवरात्रि के दौरान होगी बारिश,जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल… मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

0
279

Rain Alert in Navratri : दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। लेकिन मंगलवार से राजधानी में धूप खिली रहेगी। इसके बाद 5 अक्टूबर से बारिश फिर देखने को मिल सकती है।

दुर्गा पूजा के दौरान बारिश
मौसम विभाग ने एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में 2 अक्तूबर से निम्न दवाब का क्षेत्र यानी लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना जताई है। इससे 3 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक झारखंड में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि सूबे में पांच अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। आज सोमवार को राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में सामान्यत बादल छाए नजर आ रहे हैं। कहीं कहीं गरज के साथ बारिश भी हो सकती है।

बंगाल में भी होगी बारिश
पूजा के सप्ताह के दौरान बारिश का पूर्वानुमान अलीपुर मौसम विभाग ने जताया है। अभी दक्षिण बंगाल में मौसम में थोड़ा सुधार होगा। बारिश में कुछ कमी आएगी जो पिछले दिनों से जारी थी। अक्टूबर के पहले सप्ताह यानी मंगलवार 1 अक्टूबर से बारिश बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशकों का कहना है कि 3 अक्टूबर से उत्तर और दक्षिण बंगाल में सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिल सकती है। 4 से 10 अक्टूबर तक बंगाल के सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़े…

सीएम योगी का आदेश…अब यूपी की इन सड़कों पर नहीं होगी टोल टैक्स की वसूली

बिहार का मौसम
पटना समेत पूरे राज्य में 30 सितंबर यानी आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाएगी जिससे अधिकतम तापमान में इजाफा होगा। उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। नवरात्र के शुरूआत के दिनों में बारिश की गतिविधियों में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। कलश स्थापना के शुरुआती दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ती नजर आएगी।

 


इन राज्यों में बारिश के आसार
महीने के पहले दिन यानी 1 अक्टूबर को ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान भी है

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here