26 अप्रैल को देशभर में शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, जानें सरकार के फैसले की वजह

0
248
वर्षा वर्मा

 

 

Pope Francis funeral:  पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार 26 अप्रैल, 2025 को होगा। उस दिन राजकीय शोक मनाया जाएगा। गृह मंत्रालय ने बताया, 26 अप्रैल को पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।

 

 

 

पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़
सेंट पीटर्स बेसिलिका के अंदर लकड़ी के एक साधारण ताबूत में रखे पोप फ्रांसिस के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने अपेक्षा से अधिक लोगों के आने के कारण वेटिकन ने पूरी रात बेसिलिका के दरवाजे खुले रखे। वेटिकन द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार बुधवार को साढ़े आठ घंटों के दौरान 20,000 से अधिक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

पहलगाम हमले पर नीतीश कुमार का कड़ा संदेश, आतंक के खिलाफ एकजुट है भारत

 

 

कैथोलिक एमिलियानो फर्नांडीज को करना पड़ा घंटों इंतजार
मेक्सिको से आये कैथोलिक एमिलियानो फर्नांडीज आधी रात के आसपास लाइन में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। और दो घंटे बाद भी वह बेसिलिका नहीं पहुंच पाए थे। फर्नांडीज ने कहा, “मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि मैं यहां कितना समय इंतजार करूंगा। यह सिर्फ यह दिखाने का अवसर है कि मैं फ्रांसिस्को को कितना पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि उनके प्रति मेरे मन में जो सम्मान है, उसकी वजह से मैं इंतजार कर रहा हूं।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here