हरियाणा में राजकाज में आयी तेजी, आज रोहतक कल हिसार को मिलेगा करोड़ों की परियोजनाओं का सौगात

0
112

संतोष कुमार सिंह

चंडीगढ़ः हरियाणा में विकास काज तेज हो गया है, क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जनता के बीच जाना है और अपने कामकाज का हिसाब देना है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री लगातार विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदेशवासियों को दे रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेशवासियों को 24 जनवरी को करीब दो हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री जिला हिसार से वर्चुअली 146 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यह परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कए बिजली और सिंचाई एवं जल प्रबंधन पर केंद्रित है।


क्या है कार्यक्रम

इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री ने रोहतक से आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राजकीय महिला कॉलेज में समारोह को सुबह 11 बजे संबोधित किया जबकि बुधवार को हिसार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे प्रदेश के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने की मुख्यमंत्री की योजना है। इसमें रोहतक जिले के 78 करोड़ 80 लाख के विकास कार्य भी शामिल हैं। इसमें चार परियोजनाओं का शिलान्यास और तीन प्रोजेक्ट का लोकार्पण शामिल हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए डीसी अजय कुमार कहते हैं कि बुधवार को स्थानीय स्तर पर लघु सचिवालय में कार्यक्रम होगा, जिसमें राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा मुख्यातिथि होंगे। मुख्यमंत्री लाहली.कलानौर.महम रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग पर 35 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की राशि से बनने वाले दो लेन ऊपरगामी पुलए शहर में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ.साथ 21 करोड़ 27 लाख की लागत से बनने वाली सड़क, 6 करोड़ 25 लाख रुपये में बनने वाली बनियानी माइनर की बुर्जी संख्या शून्य से 20044 डोभ माइनर की बुर्जी संख्या शून्य से 4700 की रिमॉडलिंग और 2 करोड़ 93 लाख रुपये से अधिक की राशि से ढुराना माइनर की बुर्जी संख्या शून्य से 15500 तक रिमॉडलिंग का शिलान्यास करेंगे।

इन तीन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महम ड्रेन की बुर्जी 50 पर बाढ़ राहत कार्यों के लिए लगभग 7 करोड़ में बने पेवर ब्लॉक, ईओटी क्रेन्स, ट्रांसफॉर्मर्स व नए पंप की खरीद, रोहतक लिंक ड्रेन की बुर्जी संख्या 8287, 11210, 18999, 21317 एवं 22712 पर 4 करोड़ 56 लाख रुपये में बने नवनिर्मित पुल और महम ड्रेन की बुर्जी संख्या 63000 के स्थाई पंप हाऊस पर एक करोड़ 38 लाख में बने दूसरे पंप हाउस का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले भी कई बार डिजिटल माध्यम से पूरे प्रदेश में विकास परियोजनाओं का उद़्घाटन व शिलान्यास करते रहे हैं। इससे राज्य में विकासात्मक गतिविधियों को बल मिला है।

👉कश्मीर की एक कृषि-उद्यमी महिला की कानून से खेती तक की यात्रा, करती हैं सालाना करोड़ों की कमाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here