स्वास्थ्य-पर्यावरण-भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक करने के लिए समुद्र में साईकिल चलाएंगे युवा

0
351

नई दिल्ली: एक ओर जहां वैश्विक स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पर चिंतन किया जा रहा है वहीं देश की सरकारें भी अपने—अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं, यानी चर्चा चहुंओर है। ऐसे में युवा कैसे पीछे रहते। युवाओं ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाया है और भारत में स्वस्थ भारत अभियान के बैनर तले युवाओं की एक टोली दुनिया को   स्टॉप ग्लोबल वार्मिंग, मिसयूज़ ऑफ़ एंटीबायोटिक्स, नो  योर मेडिसिन का सन्देश लेकर समुद्र तल में साईकिल चलाने उतरने जा रही है. एवरेस्ट विजेता नरिंदर सिंह की अगुवाई में 5 सदस्यों की टीम आगामी 6 जनवरी को साईकिल चलाने उतरेगी. इस टीम में एवेरेस्ट पर झंडा लहरा चुके रामलाल शर्मा, पंजाब पुलिस में  क्राइम ब्रांच में एएसआइ दलजिन्दर सिंह, बॉडी बिल्डर परमजीत सिंह  एवं जसिमुद्दिन का नाम उलेखनीय है.
इस बावत नरिन्दर सिंह का कहना है की हमलोग दुनिया को ग्लोबल वॉर्मिंग  के खतरों के प्रति जागरूक करना चाहते हैं. हम चाहते हैं की देश -दुनिया के लोग अपने स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति जागरूक हों.
पर्वतारोही व मिसन सपने बॉलीवुड रियल्टी शो में सलमान खान, शिद्धार्थ मल्होत्रा,कारन जौहर आदि के साथ काम कर चुके रामलाल शर्मा का कहना है की मैं देश -दुनिया में  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सन्देश देने के लिए समुद्र में साईकिल चलाने उतर रहा हूँ.

cycle 2

इस कार्य-योजना के बारे में स्वस्थ भारत अभियान से जुड़े पर्यावरण विशेषज्ञ धीप्रज्ञ द्विवेदी ने बताया की इस पूरे इवेंट को करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम पर्यावरण व स्वास्थ्य चिंतन की धारा को और तीव्र कर सकें. इसमें जितने भी प्रतिभागी हैं सबके सब युवा हैं. युवा भारत के बीच इस तरह के संदेशों का प्रचार-प्रसार बहुत जरुरी है.
6 जनवरी को गोवा में होने जा रहे इस रोमांचकारी इवेंट को समर्थन देने के लिए स्वस्थ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष कुमार सिंह की अगुवाई में 5 सदस्यीय टीम आज नई दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गोवा रवाना हुई.
गौरतलब है की स्वस्थ भारत अभियान पिछले चार वर्षो से देश भर में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रहा है. अभी हाल ही में स्वस्थ भारत अभियान की टीम ने इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए  अपना नया कैंपेन ‪#‎KnowYourMedicine‬ लॉच की है।  टीम के द्वारा #KnowYourMedicine नामक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गयी। इस फिल्म में बालीवुड के जाने-माने अभिनेता पुनीत वशिष्ठ ने अभिनय किया है…सुनील अग्रवाल निर्देशित इस फिल्म के एडिटर बल्लु सलुजा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here