विजयवाडा : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एम वेंकैया नायडू की बेटी दीपा वेंकट द्वारा संचालित ‘स्वर्ण भारत ट्रस्ट’ (एसबीटी) की विजयवाडा शाखा का उद्घाटन के दोरान कहा की राजग सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था और गरीब लोगों की पूरी स्थिति में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने ‘ग्राम स्वराज्य’ को नरेंद्र मोदी नीत सरकार का आखिरी लक्ष्य बताया। वे विजयवाडा के नजदीक अतकुर गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने इस बात पर खेद जताया की लोग गाँधी का नाम तो लेते हैं लेकिन गाँधी के आदर्शों पर नहीं चलते । महात्मा गाँधी ने ग्राम स्वराज्य का सपना देखा था, और देश के लोगों को उनके सपने को पूरा करना चाहिए। नरेन्द्र मोदी की सरकार उशी सपने को पूरा करेगी राजनाथ सिंह ने कहा कि, ‘हमारी 75 फीसदी आबादी अब भी गांवों में रह रही है और जब तक इन लोगों को आर्थिक रुप से सशक्त नहीं बनाया जाएगा तब तक राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का संपूर्ण विकास हासिल करने की उम्मीद नहीं की जा सकती। राजग सरकार का आखिरी लक्ष्य ‘ग्राम स्वराज्य’ हासिल करना है। ” इस अवसर पर सिंह ने मोदी सरकार द्वारा गांवों के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा, ‘‘यद्यपि (2008 में) अनेक विकसित देशों ने आर्थिक मंदी का सामना किया लेकिन भारत अपने गांवों के मजबूत आर्थिक आधार की वजह से ही उतना प्रभावित नही हुआ।
इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि स्वर्ण भारत ट्रस्ट की स्थापना २००१ में नेल्लोर जिले में की गयी। ट्रस्ट ग्रामीण युवाओं के कोशल विकास के साथ ही स्वास्थय के लिए काम कर रहा है।

