महाराष्ट्र में दस्तक देने को तैयार दक्षिण-पश्चिम मानसून, अगले 2-3 दिन अनुकूल

0
164
वर्षा वर्मा

 

 

Monsoon in Maharashtra: भारत मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही महाराष्ट्र में दस्तक दे सकता है। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम की स्थितियां इसके लिए पूरी तरह अनुकूल हैं। इस साल मानसून ने केरल में 23 मई को ही दस्तक दे दी। जो सामान्य तौर पर 1 जून को आता है। यह 2009 के बाद अब तक की सबसे जल्दी शुरुआत है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह जल्दी आगमन अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण हुआ है।

 

 

 

 

महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है मानसून
मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की प्रमुख डॉ. शुभांगी भुते ने बताया कि मानसून महाराष्ट्र की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान मौसम परिस्थितियां इसके आगमन के लिए अनुकूल हैं और अगले कुछ ही दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।

 

रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि इन इलाकों में “बेहद भारी से अत्यंत भारी बारिश” हो सकती है। सातारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना घाट क्षेत्रों जैसे सातारा और कोल्हापुर में भी अलग-अलग स्थानों पर बहुत अधिक बारिश हो सकती है। इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

कोरोना फिर बना खतरा: दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बढ़े मामले

 

रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट, मुंबई पर नजर
रायगढ़ जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका अर्थ है कि वहां भारी बारिश की आशंका है। हालांकि मुंबई शहर के लिए अभी कोई गंभीर चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अलर्ट जारी किया जाएगा।

 

 

लोगों के लिए सलाह

  • समुद्र तटीय इलाकों में रहने वाले लोग सावधानी बरतें।
  • भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here