कोरोना फिर बना खतरा: दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बढ़े मामले

0
163
वर्षा वर्मा

 

 

Covid 19 Cases:  कर्नाटक में अबतक कोविड (covid 19) के 35 मामले आ चुके है। कोरोना संक्रमितों की संख्या पर कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा, “कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है। कोविड मामलों में मामूली वृद्धि हुई है। अब तक राज्य में कोविड के 35 मामले हैं, हमने एक एडवाइजरी जारी की है।”

 

 

 

दिल्ली में कोविड-19 के 23 मामले
दिल्ली में कोविड-19 के 23 मामले सामने आये हैं। संक्रमण के मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को बिस्तरों, ऑक्सीजन, दवाइयों और टीकों की उपलब्धता के लिए तैयार रहने को लेकर परामर्श जारी किया है। यह पहली बार है जब दिल्ली में लगभग तीन वर्षों के बाद कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

 

हरियाणा में भी कोरोना के 4 नये मामले
हरियाण में भी कोरोना वायरस के 4 नये मामले सामने आए हैं। जिनमें दो गुरुग्राम और दो फरीदाबाद से हैं। कोविड मामलों पर हरियाणा की मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, “कोविड के कुछ मामले सामने आए हैं, घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार ने सभी इंतजाम किए हैं।”

 

 

ये भी पढ़े…

 

बच्चों के लिए सड़कें हों सुरक्षित… MANUU और यूनिसेफ ने किया राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

 

 

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 10 मामले आए सामने
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पिछले तीन दिन में कोविड-19 के 10 मामले सामने आए हैं जिसके बाद नगर निकाय ने अस्पतालों से सतर्क रहने को कहा है। संक्रमित मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं और सभी का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। निगम ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है।

 

 

 

तेलंगाना में कोविड का एक मामला
हैदराबाद में कोविड-19 संक्रमण का एक मामला सामने आया था और संक्रमित हुआ व्यक्ति अब पूरी तरह से ठीक हो गया है। उन्होंने बताया कि यहां कुकटपल्ली निवासी चिकित्सक ने पांच दिन तक कोविड-19 पृथक-वास मानदंडों का पालन किया और उनके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here