मृदा परीक्षण योजना में किसान ले रहे हैं रूची,​अधिकारी तत्पर

0
825

पंचायत खबर टोली

मऊ : जिले में मृदा परीक्षण का काम तेजी से चल रहा है। कृषि अधिकारी समझ रहे हैं मृदा परीक्षण से किसानों को खासा फायदा होगा। जांच के साथ ही किसानों को इसके फायदे से भी अवगत कराया जा रहा है। केंद्र सरकार की महत्पूर्ण मृदा परीक्षण व स्वाइल हेल्थ कार्ड योजना के तहत जिले में बने कुल 49904 ग्रिड के सभी नमूना एकत्र कर लिए गए हैं।

चल रहा है स्थल जांच का काम

जिले में मृदा स्वास्थ्य परीक्षण सहित राजकीय बीज भंडारों की स्थिति जानने के लिए संयुक्त उप निदेशक कृषि सुरेश कुमार सिंह ने गुरुवार को जिले के चार ब्लाकों के गांवों में सघन भ्रमण कर मिट्टी संग्रहण स्थल की जांच किया। इस बीच किसानों से बातचीत कर योजना संचालित की स्थिति के साथ मिट्टी जांच का लाभ व महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भ्रमण के दौरान राजकीय बीज केंद्रों का भी निरीक्षण कर वस्तुओं की उपलब्धता के बारे में सचेत किया। आजमगढ़ मृदा प्रयोगशाला से प्राप्त परिणामों को पहुंचाने के क्रम में योजना की स्थिति को जानने के लिए संयुक्त उपनिदेशक कृषि गुरूवार को जिले में थे। उन्होंने मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के मेहनाजपुर, घोसी में तिलई बुजुर्ग, दोहरीघाट में करौली व कोपागंज ब्लाक के सरवां गरीबपुर में प्रक्षेत्र भ्रमण किया। इस बीच आधा दर्जन से अधिक राजकीय बीज भंडार केंद्र का निरीक्षण किया।

 जिले में बने हैं 49904 ग्रिड, नमूने संकलन पूर्ण

उप कृषि निदेशक डा. आशुतोष मिश्र ने बताया कि सिंचित क्षेत्र में ढ़ाई हेक्टेयर पर एक व असिंचित क्षेत्र में 10 हेक्टेयर पर मृदा परीक्षण के एक ग्रिड का निर्धारण किया गया है। जिले के सभी क्षेत्रों को मिलाकर 49904 ग्रिड की स्थापना की गई है। सभी स्थलों पर पूर्व में अभियान चलाकर चार चरण में नमूनों को एकत्र कर लिया गया है। उनकी जांच मंडलीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में किया जा रहा है। परिणाम प्राप्त होते ही किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड का वितरण किया जा रहा है। जिले में कुल 2.62 लाख किसान हैं। इसमें से 1.62 लाख किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण कर दिया गया है। परिणाम प्राप्त होते ही शेष किसानों को कार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी जाएगी। डा. मिश्र ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस योजना के निमित्त किसी प्रकार अलग से बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। विभागीय स्तर पर इसका संचालन किया जा रहा है।

 

क्या कहते हैं आंकड़े

  • जिले में कुल किसानों की संख्या : 42 लाख

  • जिले में मृदा परीक्षण के बने ग्रिड : 49904

  • जिले में मृदा परीक्षण के प्राप्त नमूना : पूर्ण

  • अब तक वितरित स्वायल हेल्ड कार्ड : 62 लाख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here