दिल्ली के ओबेरॉय होटल में herzindagi.com द्वारा पहला HZ Womenpreneur Awards 2023 का सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जहां देश की प्रेरणादायी महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व बाल अधिकारिता मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को आमंत्रित किया गया था। यह कार्यक्रम हमदर्द खालिस मसाले (Hamdard Khaalis Masala) द्वारा संचालित किया गया था। इसमें नॉलेज पार्टनर WEP और अन्य पार्टनर्स एलआईसी (LIC) , इनफिनिक्स (Infinix ), इंस्टाशील्ड (Instashield) व कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) थे। देश के विकास को ऊंचाई देने के लिए ज्यादा से ज्यादा बिजनेस लीडर्स की आवश्यकता है, और आज महिलाएं बतौर एंटरप्रेन्योर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नए आइडिया और नए इनोवेशन के साथ इन्होंने अपनी बिजनेस काबलियत को साबित की है। ऐसी महिलाओं को बीते 23 फरवरी को HZ Womenpreneur Awards 2023 में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा, “विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को नेतृत्व देकर ही देश विकास के पथ पर बढ़ रहा है। महिलाएं न सिर्फ बड़ी उपभोक्ता हैं, बल्कि वे बचत और प्रबंधन में भी आगे हैं। एक महिला का राष्ट्रपति होना दुनिया को यह संदेश है कि भारत की महिला सशक्त हैं और उसे किसी की सलाह की आवश्यकता नहीं है। मेघा ममगाई और विभिन्न क्षेत्र की महिला उद्यमी मौजूद रहे। समारोह में स्मृति ईरानी ने कुछ श्रेणी में महिला उद्यमियों को पुरस्कृत भी किया। इसमें वूमन आइकन ऑफ द ईयर: स्वाति पिरामल, ई-कॉमर्स ब्रांड ऑफ द ईयर: सौम्य कांत, सस्टेनेबल ब्रांड ऑफ द ईयर निकिता, स्टूटेड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर: आयुषी जोशी और वूमन राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर: निष्ठा योगेश व सृष्टि जैन शामिल थीं।
