मशरूम उत्पादन तकनीकी पर कौशल विकास प्रशिक्षण

0
213

जबलपुर । मशरूम उत्पादन तकनीकी पर कौशल विकास प्रशिक्षण – भारत सरकार कृषि कौशल विकास परिषद द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के अंतर्गत मशरुम उत्पादन तकनीकी पर कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र जबलपुर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, कुलपति जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय, जबलपुर के निर्देशन में डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा संचालक, विस्तार सेवाएँ, जे.ने. कृ. वि. वि. के मार्गदर्शन में एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जबलपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. रश्मि शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। डॉ. रश्मि शुक्ला ने कहा मशरुम उत्पादन कर ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार स्थापित कर कुपोषण से बचा जा सकता है।

डॉ. नीलू विश्वकर्मा, वैज्ञानिक एवं प्रशिक्षण की मुख्य प्रशिक्षक ने कहा कि मशरुम की खेती वर्तमान में युवाओं और महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में अपनाई जा रही है। डॉ. यतिराज खरे द्वारा मशरुम बाजार वित्त व्यवस्था के विषय में प्रशिक्षणार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डॉ. प्रमोद गुप्ता वैज्ञानिक पौधरोग द्वारा मशरूम स्पॉन तैयार करने की वैज्ञानिक विधि कृषकों को सिखाई जिससे वे स्पॉन हेतु आत्मनिर्भर हो सकें।

केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार सिंह एवं डॉ. अक्षता तोमर ने विशेष तकनीकी सहयोग प्रदान किया। डॉ. नितिन सिंघई वैज्ञानिक द्वारा मशरुम उत्पादन के उपरांत भूसे का वर्मीकम्पोस्ट में उपयोग कर कृषि में उपयोगिता के विषय में विस्तार पूर्वक बताया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र जबलपुर के वैज्ञानिक डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. निहारिका शुक्ला, डॉ. पूजा चतुर्वेदी एवं डॉ. नेहा ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here