मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड तो दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

0
167

Weather News: उत्तर भारत में कई राज्यों में सर्दियों की दस्तक से दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, बिहार और राजस्थान जैसे कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं जहां कोहरे और धुंध का डबल अटैक है वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है जिसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में भी होने लगा है बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट होने लगी है। इस स्थिति को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस साल पिछले साल की तुलना में कड़ाके ठंड पड़ेगी इसके साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने की भी संभावना है आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

वर्षा वर्मा

दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के तापमान में आज यानी सोमवार से गिरावट होने के आसार हैं। जिससे ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। इस दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा और ठंडी हवा चलेगी। साथ ही स्मॉग की परत भी छाई रहेगी सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आज अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है इसके अलावा बिहार के कई जिलों में सर्दी बढ़ना शुरू भी हो गई है। साथ ही सुबह और शाम में कोहरा छाया दिख रहा है साथ ही यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़े…

दिल्ली में रही सबसे ठंडी रात, इन जगहों पर कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी

कश्मीर में बर्फबारी
कश्मीर के गुलमर्ग सहित उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है शनिवार शाम से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ और सोमवार तक यह जारी है इस दौरान कुपवाड़ा के माचिल और कर्णा के साथ ही बांदीपोरा के तुलैल में भी मध्यम बर्फबारी देखने को मिली है मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 30 नवंबर की रात से 1 दिसंबर की सुबह तक हल्की बर्फबारी हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना है जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 26 नवंबर को भी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है 27 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, यनम और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here