पूजा
Skin care tips: जिंदगी की भागदौड़ में हम अपनी त्वचा की देखभाल करना अक्सर भूल जाते है। प्रदूषण, तनाव, और खराब खानपान, पर्याप्त नींद न लेना त्वचा को डल और बेजान बना देते है। जिस कारण ज्यादातर लोग डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए लोग बहुत से केमिकल्स का इस्तेमाल करते है। जिनका असर ज्यादा नहीं दिखता। ऐसे में इससे राहत के लिए हल्दी और कॉफी का इस्तेमाल करके कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है।
हल्दी, कॉफी और शहद के फायदे
हल्दी में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। वहीं, कॉफी में कैफीन होती है, जो रक्त वाहिकाओं को फैलाता है। जिससे काले घेरे और स्किन की अन्य समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा शहद में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते है। जिससे स्किन के डार्क सर्कल्स को कई लाभ मिलते है। इनको साथ में इस्तेमाल करने से स्किन को लाभ मिलता है। जिससे स्किन को कई लाभ मिलते हैं। इनको साथ इस्तेमाल करने से करने से स्किन को कई लाभ मिलते हैं।
हल्दी और कॉफी का इस्तेमाल
डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए बनाएं फेस पैक इसके लिए आधा चम्मच कॉफी में 1/4 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद को अच्छे से मिलाकर, एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे आंखों के चारों तरफ लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें और फिर नॉर्मल पानी से चेहरे को अच्छे से धो लें। आप चाहें तो इसमें दही को भी मिला सकते हैं। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार किया जा सकता है।
हल्दी और कॉफी के डार्क सर्कल्स में फायदे
हल्दी और कॉफी के पेस्ट से हल्के हाथ से मसाज करने से आंखों के नीचे ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। जिस दौरान डार्क सर्कल्स को कम करने और त्वचा में नेचुरल रूप से निखार लाने में मदद मिलती है। साथ ही, इससे त्वचा की डलनेस कम होती है।
बनाएं स्किन को ग्लोइंग
कॉफी, हल्दी और शहद के पेस्ट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण और विटामिन-सी पाया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा को एक्सफोलिएट कर गहराई से साफ वे डार्क सर्कल्स दूर करने में मदद मिलती है। जिससे त्वचा में नेचुरल रूप से निखार आता है।
ये भी पढ़े…
करें त्वचा को मॉइस्चराइजिंग
शहद में भरपूर मात्रा में मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। ऐसे में कॉफी, हल्दी और शहद के पेस्ट का इस्तेमाल करने से स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने में मदद मिलती है, जिससे डार्क सर्कल्स स्किन को साफ और सॉफ्ट बनाती है।
अन्य उपाय
डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए पर्याप्त नींद लें, स्ट्रेस कम करें, पर्याप्त पानी पिएं और स्क्रीन टाइम कम करें। इसके अलावा, ठंडे ग्रीन टी बैग की सेंक भी लगा सकते हैं। इससे डार्क सर्कल्स को कम करने के साथ-साथ आंखों के नीचे की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।


