अब टी ट्वेंटी इंडिया विश्व कप की पिच पर शौचालय की धूम, तेंदुलकर ने थामा बल्ला

0
524

आजकल सब जगह शौचालय का शोर है। कहीं पंचायत प्रतिनिधियों को घर में शौचालय न होने पर चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है तो कहीं सरकारी कर्मचारियों का वेतन काटा जा रहा है। उन्हें कहा गया है कि पहले शौचालय बनवायें तब ये सुविधाएं मिलेंगी। स्कूलों में शौचालय, घरों में शौचालय की मांग और इतना ही नहीं स्कूलों में हैंडवाश यानी हाथ ​धुलाई कैंपेन बड़ी तेजी से देश में मुहिम का रूप लेते जा रहा है। आपने सोचा है ऐसा क्यों? क्या सिर्फ इसलिए कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान शुरू की है। नहीं, सिर्फ यही एक कारण नहीं हो सकता। समस्या इससे ज्यादा गंभीर है। एक आंकड़े के मुताबिक अभी भी बड़ी संख्या में लोग..यानि लगभग 564 मिलियन से भी ज्यादा लोग खुले में शौच कर रहे हैं और इसकी वजह से डायरिया फैलता है। सिर्फ डायरिया के कारण भारत में प्रतिदिन पांच वर्ष तक के 300 बच्चों की मौत हो जाती   है।

cricket nnnn_nक्या ये सूचना आपको परेशान नहीं करती कि आपके मासूम बच्चे खुले में शौच और डायरिया जैसी बीमारियों से मर रहे हैं। आप कितना परेशान हैं ये तो भविष्य में शौचालय की बढ़ती हुई संख्या और घटते हुए आंकड़ों से ही सामने आयेगा। लेकिन मास्टर ब्लास्टर यूनिसेफ के गुडविल अंबास्डर और क्रिकेट आईकॉन सचिन तेंदुलकर को ये आंकड़े बहुत परेशान करते हैं। और वे उतर आयें हैं अपनी पूरी टीम के साथ, बैट और बल्ले के साथ। मौका था आईसीसी व यूनिसेफ और बीसीसीआई के साथ मिलकर ‘क्रिकेट फॉर गुड’ एवं ‘स्वच्छ अभियान’ की शुरूआत का। वे खेलने को तैयार हैं, हर मैदान पर, हर जगह, आपके लिए आपके बच्चों के लिए। तेंदुलकर ने एक बार फिर से बल्ला उठाया और स्थानिय गैर सरकारी संगठन (एनजीओ), नाईन इज माईन के बच्चों के साथ मिलकर गेम खेला। इसके बाद मास्टर ब्लास्टर ने बच्चों के साथ स्वच्छता पर चर्चा की, और उनके साथ वो विचार बांटे कि कैसे वो अपने समुदाय में खुले में शौच की प्रथा को खत्म करने का संदेश दे सकते हैं।

तेंदुलकर ने कहा कि ” समान रूप से भारत में खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करना—सभी के लिए स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए, टीम भावना के साथ वास्तविक प्रयास किये जाने की जरूरत है, जिसमें भारत सरकार से लेकर, वो लोग भी जो खुले में शौच का इस्तेमाल कर रहे हैं, साथ ही रोल मोडल के साथ अंतरर्राष्ट्रीय विकास सहभागियो को एक टीम की तरह मिलजुल कर खेलना है।

आईसीसी व यूनिसेफ और बीसीसीआई सब खेलने को तैयार हैं। इसीलिए तो यह अभियान शुरू हुआ है। आईसीसी के प्रमुख कार्यकारी, डेविड रिचर्डसन ने कहा, ”आईसीसी और यूनिसेफ साथ मिलकर व्यापक फलक पर क्रिकेट खेल प्रेमियों को बच्चों और किशोरों को सशक्त करने के लिए एकजुट करेंगे। विशेष रूप से अगले पांच वर्षों तक आईसीसी के कार्यक्रमों के दौरान समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों का विकास एवं इसका कार्यान्यवयन प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और क्रिकेट से जुड़े व्यक्तित्वों के साथ मिलकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ” हम यूनिसेफ के साथ उन विषयों पर काम करने को वचनबद्ध हैं जिससे स्वास्थय, शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और बच्चों की स्वच्छता में सुधार होगा, और जो हम सबलोगों के लिए चिंता का विषय रहा है।

”आईसीसी वल्र्ड टवेंटी 20 भारत 2016 के दौरान आठ आयोज​क शहर होंगे जिनका दौरा अगले माह से शुरू होगा। इसका इस्तेमाल स्कूली बच्चों के साथ मिलकर क्रिकेट पर आधरित रोचक सैनिटेशन एवं हाईजिन से जुड़े खेलों के लिए किया जाएगा। आयोजन के दौरान ही प्रतिभागी टीमों के साथ मिलकर वहां कोचिंग क्लिनिक भी होगा।।”

भारत में इस सहभागिता के तहत बुनियादी फोकस स्वच्छता की स्थिति में सुधार करना है। यह सहभागिता यूनिसेफ—वास यूनाईटेड अलांईस द्वारा तैयार किये गये टीम स्वच्छ कैंपेन को मजबूत बनायेगी। टीम स्वच्छ सहजता से काम में लगेगा, और बदलाव लाने की कोशिश होगी, लोगों को जमीनी स्तर पर बदलाव की शुरूआत करने के लिए प्रोत्साहित करने में मदद करेगा,इस यात्रा को सहानुभूति रखने से आगे बढ़ाते हुए सोचने और इस पर काम करने की दिशा में आगे बढ़ना है। इस प्रयास के तहत शहर एवं गांव के जनसंख्या के बीच के अंतर,वर्ग, लिंग, उम्र, क्षेत्र और धर्म के बीच के अंतर को पाटते हुए भारत को एक स्वच्छ देश बनाना है जहां प्रत्येक व्यक्ति शौचालय का इस्तेमाल करे।

cricket photo

यूनिसेफ दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय निदेशक कैरिन हल्सॉफ ने कहा कि, ” यूनिसेफ क्रिकेट जो कि विश्व के प्रसिद्ध खेलों में से एक है की पहुंच और ताकत का इस्तेमाल हम सब से जुड़े एक महत्वपूर्ण मसले के लिए करना चाहता है, बच्चों के जीवन और भविष्य को बचाने के लिए करना चाहता है।”

वहीँ बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा:” टीम स्वच्छ एक रचनात्मक एवं सहयोगी मंच है जिसके जरिए चलाए जाने वाले देशव्यापी मुहिम को जबरदस्त सफलता मिलनी है। आईसीसी वल्र्ड ट्वेटी 20 इंडिया 2016 बीसीसीआई,आईसीसी और यूनिसेफ का इस मिशन के लिए जागरूकता कार्यक्रम के तहत समेकित प्रयास है।” मुझे भरोसा है कि कोचिंग क्लिनिक, जिसके साथ विश्व के महत्वपूर्ण क्रिकेटरो की भागीदारी होगी, हमारे भारतिय नागरिकों को इस अनोखे प्रयास में योगदान देने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा। ”

क्या है स्वच्छ एक्शन कीट

टीम स्वच्छ एक्शन कीट स्कूल में वास (वाटर सैनिटेशन एवं हाईजिन) एक अनोखा क्रिकेट और खेल से जुड़ा टूल कीट है​ जिसका लांच इस कार्यक्रम में किया गया। इस किट के अंदर क्रिकेट की थीम पर आधारित वास से जुड़े खेलों का एक सेट है, साथ ही इसके कार्यान्यवयन के तरीकों से जुड़ा हैंडबुक एवं स्वच्छ कैंपेन से जुड़ी सामाग्री भी है जिसमें टीम स्वच्छ क्रिकेट के स्टार अंबैसडर्स के विषय में जानकारी दिया गया है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here