शीतकालीन सत्र के 9वें दिन सदन में हंगामा, राज्यसभा सांसद सिंघवी की सीट के नीचे मिली नोटों की गड्डी

0
103

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के 9वें दिन शुक्रवार को दोनों सदनों में हंगामा हो रहा है। राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे नोटों की गड्डी मिलने के बाद माहौल और गरम हो गया है। अडानी मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमलावर कांग्रेस पार्टी बुरी तरह फंस गई और बीजेपी ने जोरदार हमला बुला है। बीजेपी का कहना है कि मामला संवेदनशील है और इसकी जांच होनी चाहिए पूरे देश को मामले की सच्चाई बताई जानी चाहिए।

वर्षा वर्मा

सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा
इधर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद हाथों में संविधान की कॉपी लेकर अडानी मुद्दे पर सदन के बाहर मार्च निकाल रहे हैं। मुंह पर अडानी मोदी भाई भाई का काला मास्क लगाया हुआ है। कांग्रेस लगातार बीजेपी को अडानी के मुद्दे पर घेर रही हैं लेकिन सदन में सिंघवी की सीट के नीचे नोटों की गड्डी मिलने से बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को बताया कि संसद सुरक्षा अधिकारियों ने नियमित चेकिंग के दौरान सीट नंबर 222 से नोटों की गड्डी बरामद की है। ये सीट कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित की गई है। सिंघवी तेलंगाना से राज्यसभा सांसद हैं। कानून के अनुसार मामले की जांच हो रही है।

ये भी पढ़े…

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर से ग्रैप 4 हटाने की दी इजाजत, ग्रैप 2 के नीचे जाने की नहीं है अनुमति

मामले की जांच चल रही है
वहीं सभापति के इस दावे पर कांग्रेस सांसदों ने सदन में विरोध दर्ज कराया। सभापति की टिप्पणी के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नाराज हो गए और तुरंत उठ खड़े हुए उन्होंने कहा, आपने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। जब तक इसकी पुष्टि नहीं हो जाती तब तक उनका नाम नहीं लिया जाना चाहिए था। केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि इसमें कोई गलत नहीं है। सभापति को नाम बताकर कोई गलत नहीं किया है। संसद में नोटों का बंडल लाने का क्या मतलब है इसकी जांच होनी चाहिए। हालांकि अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि ऐसा मामला मैं पहली बार सुन रहा हूं।

सदन की गरिमा पर हमला
जेपी नड्डा ने कहा यह सुनकर मैं अचंभित हूं मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। मैं सिर्फ 500 रुपए का नोट लेकर संसद जाता हूं और ये पैसे मेरे नहीं हैं। मैं दोपहर 12.57 बजे सदन पहुंचा और एक बजे सदन से उठा फिर मैं अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के साथ 1.30 बजे तक कैंटीन में बैठा और संसद से चला गया। पैसे किसके और कहां से आए मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी जांच की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा यह बहुत गंभीर घटना है। यह सदन की गरिमा पर हमला है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए सदन में इस तरह की गतिविधि बर्दाश्त योग्य नहीं है। इस मामले को पूरे देश के सामने लाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here