सोनपुर मेला में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जा रही है सड़क सुरक्षा की जानकारी

0
235
पंचायत खबर टोली
  • आपदा में बचाव की जानकारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं प्राधिकरण के पैवेलियन में।

सोनपुर: सोनपुर मेला में भले ही सर्कस युवाओं के आकर्षण का केंद्र हो लेकिन विभिन्न मंत्रालयों द्वारा सजाये गये परिसर में भी लोगों की भाड़ी भीड़ जुट रही है। नुक्कड़ नाटक आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस दिशा में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विशेष पहल की है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक में बड़ी संख्या में लोग अभिरुचि ले रहे हैं।
मेला परिसर के मुख्य मंच पर आयोजित नुक्कड़ नाटक में सड़क सुरक्षा की जानकारी मनोरंजक तरीके से दी जा रही है। बेतरतीब वाहन चलाने के दौरान यम राज और चित्रगुप्त जी महाराज का वार्तालाप लोगों द्वारा खून पसंद किया जा रहा है। लगभग 20 मिनट की इस नुक्कड़ नाटक में हेलमेट पहनने, बिना लाइसेंस गाड़ी नहीं चलाने, लहरियाकट वाहन चलाने की खतरा, पैदल चलने वालों की सुरक्षा का ध्यान रखने और सड़क दुर्घटना में घायल को बिना किसी भय के अस्पताल पहुंचने की जानकारी दी जा रही है। यमराज द्वारा ऐसा नहीं करने पर सजा देने की चेतावनी दी जाती है। नाटक इतना मनोरंजक और सांसेश देने वाला है कि लोग नाटक अंत तक देखते हैं। लोगों को वाहन चलते वक्त सीट बेल्ट बांधने की भी जानकारी भी दी गयी।
निर्माण कला मंच द्वारा शनिवार इस नाटक का मंचन अन्य दो जगहों पर किया गया। वहीं दूसरी ओर एसडीआरएफ के जवानों द्वारा सर्प दंश से होने वाली मौत के कारण अंधविश्वास की जानकारी दी गयी। लोगों को बताया गया कि ओझा-गुनी और बाबा के चक्कर में न पड़ें। ये सर्प दंश से नहीं बचा सकते हैं। हरहाल में सर्पदंश से अस्पताल में ही बचाव संभव है। लोगों ने ताली बजाकर नाटक कर्मियों का हौशला आफजाई किया।
अग्निशमन के कर्मियों द्वारा गीत के माध्यम से लोगो को आग से बचने की सटीक जानकारी लोगो को खूब आकर्षित किया। मेला परिसर के मुख्य मंच पर ही मध्य विद्यालय पहाड़ी चक के छात्राओं के द्वारा भूकंप, शरीर में आग लगने पर बचने की जानकारी दी गयी। इब बच्चियों के द्वारा प्राधिकरण पैवेलियन में आपदा पर आधारित बचाव पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में भी भागीदारी हुई, जबकि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के द्वारा स्कूली छात्राओं को हाथ धोने एवं जीवन रक्षक विधियों की जानकारी दी गयी।
मनोरंजन के साथ आपदा से बचने की जानकारी के लिए प्राधिकरण के पैवेलियन आकर्षण का केंद्र बन गया है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here