त्योहारी सीजन में महंगाई से राहत, सस्ती कीमत पर दालों की बिक्री शुरू

0
220

pulses: बीते कई सप्ताह से हरी सब्जियों ने उपभोक्ताओं को परेशान कर रखा है और वहीं लहसुन और प्याज के ऊंचे दाम ने रसोई का बजट बिगाड़ रखा है। दरअसल दालों की महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के इरादे से सस्ती दर पर दाल बिक्री का दूसरा चरण लॉन्च कर दिया है। इस बार उपभोक्ता भारत ब्रांड में चना, के साथ मूंग और मूसर की दाल भी सस्ती कीमत पर खरीद सकेंगे और साबुत चना आदि खरीद पाएंगे।

ये भी पढ़े…

​हरियाणा सरकार ने सीधे करें किसानों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर

दिवाली से पहले लोगों को महंगाई से राहत देते हुए केंद्र सरकार ने सस्ती कीमत पर दालों की बिक्री के लिए दूसरा चरण शुरू कर दिया है बुधवार को उपभोक्ता मामले में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रियों ने दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर भारत चना दाल के दूसरे चरण की खुदरा बिक्री शुरू कर दी एनसीसीएफ और नेफेड और केंद्रीय भंडार के जरिए सस्ती दर पर चना, मूंग और मसूर दाल सस्ती दर पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी गई है।

दालों की कीमत
चना के 3 लाख बफर स्टॉक से भारत चना दाल और साबुत चना की बिक्री शुरू की गई है। चना के अलावा सरकार ने भारत ब्रांड में मूंग और मसूर दालों को भी शामिल किया है। और साबुत चना 58 रुपये प्रति किलोग्राम दाम पर उपलब्ध कराया जा रहा है
भारत में मूंग दाल की कीमत 107 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं भारत मूंग साबुत 93 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक्री शुरू की गई है।भारत मसूर दाल 89 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेची जाती है। कम कीमत पर आटा, चावल और प्याज-टमाटर की बिक्री भारत चना दाल की फिर से बिक्री की शुरुआत होने से इस त्योहारी सीजन में दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति बढ़ जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पहल उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर आवश्यक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए है। चावल, आटा, दाल और प्याज जैसी बुनियादी खाद्य पदार्थों की खुदरा बिक्री के जरिए दाम को स्थिर रखने की व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here