AC से निकलने वाली दूषित हवा से बचने के लिए रवि ने खोजा सस्ता उपाय

0
220

भावना त्रिपाठी

प्रदूषण हम सब के लिए ना केवल बड़ी समस्या है बल्कि एक अभिशाप भी है। आधुनिकरण और औद्योगिकरण के इस दौर में पेड़-पौधे हो जानवर हो या इंसान सभी प्रदूषण का शिकार है लेकिन समस्या कितनी भी बड़ी क्यों ना हो कुछ लोग उसका समाधान ढ़ूंढ ही निकालते है। रवि कौशिक इन्हीं लोगों में से एक हैं।उन्होंने एक ऐसा छोटा और किफ़ायती डिवाइस बनाकर तैयार किया है जो AC से निकलने वाली हवा को पूरी तरह से साफ कर देता है।

बढ़ती समस्या को देख किया अनोखा आविष्कार

रवि ने प्रदूषण के बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए एक ऐसा कारगार उपाय खोज निकाला है जिसे देखकर सब हैरान है। उन्होंने IIT मुंबई में पढ़ते हुए उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि घर के अंदर की हवा भी उतनी ही दूषित है जितनी की घर के बाहर की । बाजार में जो प्यूरीफायर मौजूद हैं वो इतने मंहगे है कि आम लोग इन्हें खरीदने में असमर्थ है।
बेहद किफायती है ये डिवाईस
AC की हवा को साफ करने के लिए उनका बनाया गया हुआ फ़िल्टर इस्तेमाल करने में भी बेहद आसान है। खास बात तो ये है कि ये डिवाइस आपके बिजली के बिल पर भी भारी नहीं पड़ेगा और आपके AC से निकलने वाली हवा को शुद्ध करने का भी काम करता है।

खोजा सस्ता और कारगर उपाय़

रवि ने प्रदूषण से निपटने का जो तरीका खोज निकाला है वो बेहद सस्ता और अनोखा है।ये महज एक घंटे में हवा में मौजूद प्रदूषण को ख़त्म कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here