पूजा
Gardening tips: अक्सर कुछ लोगों को गार्डनिंग का बहुत शोक होता है और अपने घर के बगीचे में फल सब्जी के पौधे लगाना बेहद पसंद करते है। कई लोग अपने घर के आंगन में या फिर बालकनी और छत पर भी गार्डनिंग करने लगे है। ऐसे में अगर आप ने अपने छत पर करेले के पौधे लगाएं है और करेले के पौधे में फूल तो अनगिनत मात्रा में आते है, लेकिन झड़ जाते है। तो आज हम आपको एक ऐसी खाद के बारे में बता रहे है, जो पौधे में फूल झड़ने की समस्या को खत्म करती है। और करेले की पैदावार को कई गुना मात्रा में बढ़ती है। तो चलिए जानते है कौन सी चीज है।
करेले के पौधे में डालें केले के छिलके
करेले के पौधे में डालने के लिए हम आपको पोटाश और केले के छिलके के बारे में बता रहे है। हालांकि पोटाश करेले के पौधे की वृद्धि, फलने-फूलने की क्षमता और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करता है। पोटाश पौधों को बीमारियों और कीटों से लड़ने में मदद करता है जिससे पौधे स्वस्थ रहते है और करेले की पैदावार कई गुना मात्रा में बढ़ जाती है। केले के छिलके में फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते है जो पौधे में फूल झड़ने की समस्या को खत्म करते है और मिट्टी के पोषक तत्व को बढ़ाते है इन दोनों चीजों का इस्तेमा करेले के पौधे में जरूर करना चाहिए।
इस्तेमाल करने का तरीका
करेले के पौधे में पोटाश और केले के छिलके का उपयोग बहुत उपयोगी और लाभकारी साबित होता है। इनका उपयोग करने के लिए सबसे पहले केरेले के पौधे की मिट्टी की गुड़ाई करनी है फिर एक लीटर पानी में एक चम्मच पोटाश को डालकर अच्छे से घोलना है। और पौधे की जड़ में इस पानी को डालना है, इसके बाद केले के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटें और पौधे की मिट्टी में मिलाएं। ऐसा करने से पौधे को जरुरी पोषक तत्व प्राप्त होंगे जिससे पैदावार कई गुना ज्यादा होगी।
ये भी पढ़े…
कम दाम पर मिलेंगे DAP खाद, सरकार दे रही है 37,216 करोड़ रुपये की सब्सिडी
करेले की उन्नत किस्में
कल्याणपुर बारहमासी, काशी सुफल, काशी उर्वशी पूसा विशेष, हिसार सलेक्शन, कोयम्बटूर लौंग, अर्का हरित, पूसा हाइब्रिड-2, पूसा औषधि, पूसा दो मौसमी, पंजाब करेला-1, पंजाब-14, सोलन हरा और सोलन सफ़ेद, प्रिया को-1, एस डी यू- 1, कल्याणपुर सोना, पूसा शंकर-1 जैसी किस्मों की खेती कर सकते हैं।

