वीर बाल दिवस पर बोले प्रधानमंत्री, ‘भारत के प्रति बदल रहा दुनिया का नजरिया’

0
235

नयी दिल्ली: मंगलवार को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम वीर बाल दिवस Veer Baal Diwas के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा है और उनसे प्रेरणा ले रहा है। आजादी के इस अमृतकाल में वीर बाल दिवस के रूप में एक नया अध्याय आरंभ हुआ है।

प्रधानमंत्री ने यह भी क​हा कि बीते साल देश ने 26 दिसंबर को पहली बार वीर बाल दिवस मनाया था। तब पूरे देशभर ने साहिबजादों की वीर गाथाओं को सुना था। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है। ये दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती।

वीर साहिबजादों से पूरा प्रेरणा ले रहा देश

उन्होंने कहा कि वीर साहिबजादों से पूरा देश प्रेरणा ले रहा है। ‘ जब अन्याय और अत्याचार का घोर अंधकार था तब भी निराशा को पल भर के लिए भी हावी नहीं होने दिया। हम भारतीयों ने स्वाभिमान के साथ अत्याचारियों का सामना किया। हर आयु के हमारे पूर्वजों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने अपने लिए जीने के बजाय इस मिट्टी के लिए मरने का संकल्प लिया। जब तक हमने अपनी विरासत का सम्मान नहीं किया तब तक दुनिया ने भी हमारी विरासत को भाव नहीं दिया। आज जब हम अपनी विरासत पर गर्व करना शुरू किया है तब दुनिया का नजरिया भी बदला है।’ इस दिन को हमने वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का प्रेरणा लिया।

 

 

बदल रहा दुनिया का नजरिया

आगे उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि वीर बाल दिवस को लेकर कई देशों ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ग्रीस में भी कार्यक्रम हो रहे हैं। भारत के वीर साहिबजादों को पूरी दुनिया और ज्यादा जानेगी, उनके महान करतूतों से सीखेगी। हम अपनी विरासत का सम्मान कर रहे हैं और हमें अपनी विरासत पर गर्व हैं इसलिए अब दुनिया का नजरिया देश के प्रति बदल रहा है।

विरासत को संभालकर रखना होगा

मुझे खुशी है कि आज का भारत ‘गुलामी की मानसिकता’ से बाहर निकल रहा है। आज के भारत को अपने लोगों पर अपने सामर्थ्य पर और अपनी प्रेरणाओं पर पूरा भरोसा है। आज के भारत के लिए साहिबजादों का बलिदान राष्ट्रीय प्रेरणा का विषय है। हमें अपनी विरासत को संभालकर रखना होगा।
गौरतलब है कि वीर बाल दिवस गुरु गोबिंद सिंह के बेटों की शहादत की याद में मनाया जाता है। पिछले साल नौ जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों- साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्‍मृति में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाएगा।
अब लगातार दूसरे साल प्रधानमंत्री मोदी वीर साहिबज़ादों की शहादत को नमन करने के लिए वीर बाल दिवस के प्रोग्राम में शामिल हुए हैं। भारत मंडपम में चल रहे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ​​​​अनुराग ठाकुर और मीनाक्षी लेखी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here