वर्षा वर्मा
सोलन: बड़े-बुजुर्ग हमेशा से कहते आए हैं कि लहसुन को पका कर खाने की बजाय कच्चा ही खाने में शामिल करना चाहिए। दरअसल, इसे ऐसे खाने के फायदे पकाकर खाने की तुलना में कहीं ज्यादा होते हैं। हमारी रसोई में कई ऐसे सुपरफूड्स होते हैं। जो दवाइयों की जरूरत को कम कर सकते हैं और लहसुन इनमें से एक है।
यह केवल खाने को स्वादिष्ट नहीं बनाता। बल्कि इसके द्वारा स्वास्थ्य लाभ भी बहुत हैं। रोजाना सुबह लंच से पहले लहसुन की 2-3 कलियां चबाने से आपकी सेहत को कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं। और बीमारियों से बचाव करता है और सूजन को कम करने में सहायक है। यह स्किन के लिए भी लाभकारी है। क्योंकि यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है और स्किन को साफ करता है।
हिमाचल में लहसुन का भाव
लहसुन की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। इसी के साथ अब प्रदेश में लहसुन के बीज के दाम भी बढ़ गए हैं। आंकड़ों के अनुसार इस बार किसानों को पिछले वर्ष के मुकाबले 100 रुपये प्रतिकिलो अधिक दाम में लहसुन बीज की खरीद करनी होगी। इन दिनों सोलन सब्जी मंडी में जम्मू और कुल्लू का बीज पहुंचा है।
यह बीज ग्रेड के हिसाब से 220 से 280 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और उछाल आने की भी संभावना जताई जा रही है। इस बार किसानों को भी लहसुन के अच्छे दाम मिले हैं। इसमें 100 से 250 रुपये प्रति किलो तक लहसुन की खरीद सब्जी मंडी में की गई है।
कृषि विभाग भी किसानों को लहसुन का बीज देता है। इसमें विभाग ने भी निदेशालय को बीज की मांग भेज दी है। इसमें किसानों को बीज अनुदान पर प्रदान किया जाता है। जबकि अधिकतर किसान सब्जी मंडी सोलन से बीज की खरीद करते हैं। जिले भर में अधिकतर किसान जम्मू का बीज लगाते हैं।
सब्जी मंडी सोलन के अधिकारी ने बताया कि इस बार लहसुन के बीज की मांग अधिक है। जिससे इसके दाम भी बढ़ गए है। सितंबर और अक्तूबर में बिजाई कार्य किया जाता है।
लहसुन को लेकर क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉक्टरों का कहना हैं कि लहसुन हमेशा से ही एक औषधि रहा है। इसके कई उपयोग हैं। खाली पेट लहसुन खाना इंसानी शरीर के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसके अलावा व्यक्ति खाने से पहले भी अगर नियमित रूप से लहसुन खाता है तो यह उसके स्वास्थ के लिए बहुत बेहतर रहता है।
लहसुन एक बेहतरीन एंटीवायरल के रूप में काम करता है। यह बैक्टीरिया और वायरस जैसे पैथोजेन को मारता है। जिससे बैक्टीरियल और वायरल बीमारियों से बचाव होता है। लहसुन ठंड, फ्लू, सर्दी और जुकाम से भी बचाव करता है। और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है। जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।
मोटपे से राहत
यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं। तो आपको अपने पास पहले से मौजूद फैट को जलाने पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करनी चाहिए। हालांकि यह करना आसान काम नहीं है। लेकिन अगर आप अक्सर लहसुन खाते हैं तो आप उचित रूप से फैट कम कर सकते हैं। लहसुन वसा जलाने में बहुत अच्छा प्रभाव डालता है, जिससे आपको तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है।
लहसुन आपको वजन कम करने और कुछ अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकता है। हालांकि ध्यान रखें कि सब्जी में डालने वाले मसाले आपको अपने आप वजन कम करने में मदद नहीं करेंगे। अपने आहार को साफ करें और लहसुन के लाभों को प्राप्त करने के लिए एक सक्रिय जीवनशैली अपनाएं।
