घाटी की फिजाओं में जहर घोलने पाकिस्तान की नाकाम हरकत, तंगधार एनकाउंटर में 3 आतंकी ढ़ेर

0
178

अक्षत सरोत्री

श्रीनगर: एक तरफ तो घाटी में विधानसभा चुनाव की तैयारी है दुसरी तरफ पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने के फिराक में हैं। ऐसा पहली बार नहीं हैं पहले भी घाटी की फिजाओं को अशांत करने के लिये पाकिस्तान ऐसी हरकतें करता रहा है लेकिन अनुछेद 370 के निरस्त होने बाद और सेना के ऑपरेशन ऑलआउट से कहीं ना कहीं घाटी में पाकिस्तान से पोषित आतंकवाद की कमर टूटी है।

अब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। ऐसे में पाकिस्तान शांति से लोकतंत्र के इस पर्व को होने दे ऐसा भला हो सकता है। कुपवाड़ा में दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों ने माछिल में दो और तंगधार में एक आतंकी के मार गिराया है।

कुपवाड़ा में अभी मुठभेड़ जारी है। वहीं, राजौरी में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। बताया जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंका है। मुठभेड़ खेड़ी मोहरा लाठी और दंथल इलाके में बुधवार देर रात शुरू हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को रात 9.30 बजे सुरक्षाबलों ने राजौरी के खेड़ी मोहरा लाठी और दंथल क्षेत्र के इलाकों में एक तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान लभग 11.45 बजे आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ। जिसके बाद खेड़ी मोहरा इलाके के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में बुधवार देर रात घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम किया। विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की साजिश के तहत सीमा पार से आतंकियों को धकेलने की कोशिश की गई थी। पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

ऐसा इनपुट था कि आतंकियों का ग्रुप एलओसी से तंगधार सेक्टर में घुसपैठ कर सकता है। इस सूचना पर एलओसी पर सतर्क सेना के जवानों ने मोर्चा लगाया था। देर रात खुशहाल पोस्ट के पास संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद जवानों ने ललकारा तो दूसरी ओर से आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here