पीएम मोदी पहुंचे भागलपुर, स्वागत के लिए जुटे NDA के कई दिग्गज

0
141
वर्षा वर्मा

 

भागलपुर:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। फिलहाल पीएम नरेंद्र मोदी भागलपुर पहुंच चुके हैं। अब से थोड़ी देर पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचेंगे और किसानों को बड़ी सौगात देंगे। पीएम मोदी पूर्णिया से हेलीकॉप्टर के जरिए भागलपुर पहुंचे हैं। पीएम मोदी भागलपुर की धरती से देश के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के तहत 10 करोड़ किसानों को करीब 23,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आज भागलपुर की धरती से चुनावी साल में बिहार को कई सौगात देंगे। वहीं पुन वापसी में शाम 4:00 बजे प्रधानमंत्री चुनापूर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वह विशेष विमान से 4:05 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे।

 

वहीं पीएम मोदी के आगमन को लेकर भागलपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। एनडीए के कार्यकर्ता सुबह से ही भागलपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार से लेकर एनडीए के तमाम बड़े नेता पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए भगलौर में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं। प्रधानमंत्री के किसान सम्मन निधि कार्यक्रम को लेकर जलालगढ़ स्थित केवीके में भी सीधा प्रसारण का कार्यक्रम रखा गया है। जहां प्रधानमंत्री को सुनने के लिए किसानों को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री कुछ किसानों से संवाद भी करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर पूर्णिया में भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज जीएमसीएच को भी अलर्ट पर रखा गया है।

 

मुसलमानों को भी पीएम मोदी से खास उम्मीदें
पूरे देश के किसानों को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर आ रहे हैं। मोदी के स्वागत के लिए भागलपुर के मुसलमानों ने विशेष तैयारी की है। भागलपुर के मुसलमान को मोदी से काफी उम्मीदें। काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ढोल नगाड़े के साथ झूमते नाचते गाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में जुटे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भागलपुर के मुसलमानों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

 

ये भी पढ़े…

आज किसानों के खाते में आएगी पीएम किसान निधि की 19वीं किस्त, ऐसे करें चेक

 

क्यों खास है पीएम मोदी का बिहार दौरा
भागलपुर में प्रधानमंत्री किसानों के सम्मान के लिए हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे तो उनका स्वागत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। बिहार की राजनीति में कई तरह की कयासबाजियों और अटकलों के बीच यह तस्वीर बेहद खास होने वाली है जब देश-प्रदेश की राजनीति के ये दोनों ही एक मंच पर होंगे और बिहार में एनडीए की एकजुटता का संदेश देंगे। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री जब मंच पर एक साथ बैठेंगे तो जाहिर है बातें भी होंगी। ये बातें क्या होंगी इस पर बिहार की सियासी निगाहें टिकी हुई है।

 

बिहार में NDA की एक जुटता का संदेश
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की यह मुलाकात इस वक्त इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है। क्योंकि नीतीश कुमार को लेकर विरोधी कई तरह की बाते कह रहे हैं। खास कर तब जब दिल्ली में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार प्रगति यात्रा की वजह से शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में इसी बहाने आरजेडी के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने बयान दे दिया कि बहुत जल्द नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ आयेंगे। इसका खंडन नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के आख़िरी दिन समीक्षा बैठक में भी कर दिया था कि अब वह कहीं नहीं जायेंगे। हमेशा बीजेपी के साथ ही रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here