​हरियाणा के इस शख्स को PM मोदी ने पहनाए जूते, 14 साल से था नंगे पैर

0
260
वर्षा वर्मा

 

 

यमुनानगर:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने हिसार और यमुनानगर में विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक वाकया सामने आया, जिसे खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

 

 

 

पीएम मोदी ने बताया कि यमुनानगर में उनकी मुलाकात रामपाल कश्यप नामक एक व्यक्ति से हुई। जिन्होंने 14 साल पहले एक अनोखी शपथ ली थी। रामपाल कश्यप ने प्रण लिया था कि जब तक नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन जाते और वह खुद उनसे मुलाकात नहीं कर लेते, तब तक वे जूते नहीं पहनेंगे।

 

 

आज, जब रामपाल कश्यप की प्रधानमंत्री से आमने-सामने मुलाकात हुई, तो उन्होंने वर्षों पुरानी अपनी यह शपथ पूरी की और पहली बार जूते पहने। पीएम मोदी ने इस घटना को ‘प्रेरणा देने वाला क्षण’ बताया और इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा की, जो अब वायरल हो रही है।

 

 

ये भी पढ़े…

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान: सहकारी समितियां अब देंगी स्वास्थ्य और ईंधन सेवाएं

 

प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कई योजनाओं की घोषणाएं भी की गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here