PM मोदी ने किया चेनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर को मिली ऐतिहासिक सौगात

0
211

 

वर्षा वर्मा

 

 

 

PM Modi Jammu-Kashmir Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात दी है। इस अवसर पर उन्होंने दो प्रमुख रेलवे पुलों, चिनाब और अंजी खड्ड, का उद्घाटन किया और कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी का ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह जम्मू कश्मीर का पहला दौरा है।

 

 

 

विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज
चिनाब रेलवे पुल 359 मीटर ऊंचा है, विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह पुल कश्मीर घाटी को भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी डिजाइन में भूकंप और विस्फोट प्रतिरोधी विशेषताएँ शामिल हैं और यह 260 किमी/घंटा की हवाओं का सामना करने के लिए सक्षम है।

 

 

भारत का पहला केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज
अंजी खड्ड ब्रिज, जो 196 मीटर ऊंचा है, भारत का पहला केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज है। यह पुल कश्मीर घाटी में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेगा और क्षेत्रीय विकास में सहायक होगा।

 

 

ये भी पढ़े…

 

ये चार हरे चारे दिलाएंगे बढ़िया मुनाफा: पशुओं को खिलाएं और बाजार में बेचें, पढ़ें डिटेल

 

 

 

जम्मू से श्रीनगर की यात्रा अब केवल 3 घंटे में
प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन के माध्यम से जम्मू से श्रीनगर की यात्रा अब केवल 3 घंटे में पूरी होगी, जो पहले सड़क मार्ग से लगभग 6 घंटे लगती थी।

 

 

 

46,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर में 46,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें सड़क, रेल, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन से संबंधित परियोजनाएँ शामिल हैं। जो राज्य के समग्र विकास में सहायक होंगी। इस ऐतिहासिक कदम से जम्मू-कश्मीर में बुनियादी ढाँचे के विकास को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here