आज सूरजकुंड मेले में परफॉर्म करेंगे, पार्श्व गायक विपुल मेहता

0
168
वर्षा वर्मा

Surajkund Mela:  38वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सुरजकुंड मेले आज पार्श्व गायक विपुल मेहता परफॉर्म करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में विपुल मेहता का शो शाम 7 बजे शुरू होगा। वह 2 घंटे के करीब अपनी प्रस्तुति देंगे। गौरतलब है कि सूरजकुंड मेले में लोगों को मनोरंजन के लिए टूरिज्म विभाग कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। मेले में रोजाना शाम को होने वाली सांस्कृतिक संध्या में देश के हर हिस्से से कवि, सिंगर, हास्य कलाकार, संगीतकार आकर लोगों का मनोरंजन कर रहे है। आज 16 फरवरी की शाम को 7 बजे पार्श्व गायक विपुल मेहता परफॉर्म करने वाले हैं।

 

 

गुरताज के गानों पर झूमे लोग
पंजाबी सिंगर गुरताज ने अपना सफर एक लोक गायक से शुरू किया और आज उनके गानों की धूम बॉलीवुड तक है। विदेशों तक उनके गीत पसंद किए जाते हैं। बाबू दी मेहनत, सरकार कोई होवे, सरदारा, टू मूड, ना चलदा ये गाने गुरताज के सबसे हिट गाने है। मेला में परफॉर्म करने के दौरान उनके गीतों पर दर्शक झूम उठे।

 

ये भी पढ़े…

ओडिशा की संस्कृति का जादू, सूरजकुंड मेले में नृत्य और सेना पराक्रम का अद्भुत संगम

 

जानिए पार्श्व गायक विपुल मेहता के बारे में
विपुल मेहता (जन्म 1990) एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। जिनका जन्म अमृतसर, पंजाब में हुआ है। उन्होंने शो के सीजन 6 में इंडियन आइडल का खिताब जीता। विपुल ने 8 साल की उम्र से शास्त्रीय गायन सीखा और स्नातक की डिग्री के लिए मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे हैं। 2008 में, वह कार्यक्रम के दूसरे सीजन में अमूल स्टार वॉयस आॅफ इंडिया के फाइनलिस्ट बने, लेकिन फाइनल थ्री में जगह नहीं बना सके। 2012 में, उन्होंने इंडियन आइडल 6 के लिए आवेदन किया और सह-फाइनलिस्ट देवेंद्र पाल सिंह के साथ छठा सीजन जीता, 17 रनर-अप और अमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। उनका पहला सिंगल रोवन में था जिसे असद चौहान ने लिखा और संगीतबद्ध किया था और अली मुस्तफा ने इसका निर्माण किया था। अपनी जीत के बाद, उन्होंने अपना पहला एल्बम हैलो नमस्ते सत श्री अकाल भी रिलीज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here