
चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने बारिश की कमी से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए चालू खरीफ सीजन में सभी फसलों पर 2000 रुपये प्रति एकड़ बोनस देने को कहा मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट से हुई चर्चा में यह फैसला लिया, ताकि छोटे किसानों को भी लाभ मिले हरियाणा में बारिश की कमी को देखते हुए सरकार ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया है।
इस बाबत निर्णय की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा राज्य में पिछले साल के मुकाबले इस साल कम बारिश हुई है, जिससे फसलों पर प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल उगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेता है किसानों की इन्हीं समस्यों को देखते हुए राज्य सरकार ने चालू खरीफ सीजन में सभी फसलों के ऊपर 2 हजार रुपये प्रति एकड़ बोनस देने का फैसला लिया है।
किसान का बेटा ही किसानों के दर्द को समझ सकता है
दरअसल हरियाणा सरकार का कहना है कि यह बोनस सभी फसलों पर लागू होगा।चाहे फिर वो फल,की फसल हो या फूल या सब्जियां जाहिर है की उगाने वाले सारे किसानों को यह लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक एकड़ या उसे कम जमीन वाले किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा। उनका कहना है कि मैं भी एक किसान का बेटा हूं और किसानों के दर्द को समझता हॅूं। उन्होंने कहा इसलिए ही मैने यह बोनस का ऐलान किया है और अपने किसान भाई को राहत की सांस दी है।
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल
मुख्यमंत्री का किसानों से कहना है की अगर वो इस बोनस का फायदा समय से लेना चहते है तो सभी किसान भाई जल्द से जल्द 15 अगस्त, 2024 तक ‘मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल’ पर अपना पंजीकरण करा लें, ताकि उन्हें 2 हजार रुपये प्रति एकड़ का लाभ मिल सके और किसान 2 हजार रूपये प्रति एकड़ का फायदा लेकर सभी फसलों को अच्छे से अच्छे तरीके से उगा सके और उन फसलों को सही दामों पर बचा पाऐ।
जिससे किसानों की आमदनी में भी बढ़ती होगी किसानों को रोजगार भी मिलेगा। उनकी गरीबी भी कम होगी क्योंकि हम देखा रहे है कि कैसे किसान खेती से उबते जा रहे है लेकिन हरियाणा सरकार के इस फैसले से किसानों कि उत्सुकता बढ़ेगी और किसान काफी आराम से खेती भी कर पाऐगे।
