Diwali Train Ticket: त्योहारों का सीजन 3 अक्तूबर से शुरू हो रहा है जो दिवाली से छठ तक चलेगा। दिवाली दीपों का पर्व है और इस दिन को लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। वहीं जो लोग अपने घरों से बाहर रहते हैं वे भी इन दिनों घर पहुंचते हैं। इसके लिए कोई अपने वाहन से तो कोई ट्रेन से घर जाता है। ऐसे में अगर आप भी ट्रेन से या बस से यात्रा करते हैं या इस दिवाली घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैंं। तो कुछ बातों का ध्यान रखें। क्योंकि इस दिवाली घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करते समय आपके द्वारा की गई एक छोटी सी गलती के कारण आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
इन गलतियों के कारण हो सकती है ठगी
दिवाली पर घर जाने के लिए हर किसी को कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोग ब्रोकर की मदद लेते हैं जिसमें से कई रेलवे स्टेशन के बाहर होते हैं। आपको यहां पर हर किसी ब्रोकर पर विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन त्योहारी सीजन में ये आपसे पैसे तो ले लेते हैं। लेकिन आपको कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं दे पाते हैं। इसलिए हमेशा भरोसेमंद ब्रोकर से ही संपर्क करें या खुद तत्काल ट्रेन टिकट बुक करें।
ये भी पढ़े…
पालकी पर होगा मां दुर्गा का आगमन, जानें क्या होगा कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
फेक एप से बचे
इस त्योहारी सीजन में आपको फेक एप और वेबसाइट से बचकर रहना है। दरअसल जालसाज असली की तरह मिलती-जुलती एप और वेबसाइट बना देते हैं जिन पर आप जाते हैं तो आपके साथ ठगी हो जाती है। इसलिए हमेशा ऑनलाइन टिकट आईआरसीटीसी की आधिकारिक एप से या आधिकारिक पोर्टल से ही बुक करें ताकि आप ठगी से बच सकें।
फर्जी कॉल को करे नज़रअंदाज़
दिवाली के मौके पर आपको फर्जी कॉल से बचकर रहना है। वरना आपकी एक गलती आपको ठगी का शिकार बना सकती है। दरअसल लोग रेलवे के कस्टमर केयर से बात करने के लिए गूगल पर नंबर सर्च करते हैं। लेकिन यहां पर आपको जालसाजों द्वारा अपडेट किए गए गलत नंबर मिल सकते हैं। इसलिए ये जान लें कि भारतीय रेलवे का आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139 है।
ये भी पढ़े…
जालसाजों से बचकर रहना जरूरी है। क्योंकि दिवाली के लिए जब आपको कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिलता। तो कई लोग आपको ठगने के लिए मैसेज, ईमेल पर अनजाने लिंक भेज सकते हैं जिनमें कंफर्म ट्रेन टिकट मिलने जैसी बातें कही होती हैं। आपको भूलकर भी इन अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं करना है। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
