किसानों के उत्पादों को भारत ब्रांड के माध्यम से बाजार तक पहुंचाने की तैयारी में हैं अमित शाह

0
118

वर्षा वर्मा

नई दिल्ली: किसान कि सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि अगर उनकी खेती अच्छी हो भी जाए। तो उनको एक बात का डर हमेशा बना रहता है। कि उनकी फसलों के अच्छे दाम मिलेगे या नही। लेकिन इस साल सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किसानों कि ये समस्या भी हल कर दी है।

दरअसल केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा आज पूरी दुनिया में ऑर्गेनिक उत्पादों के प्रति जागरूकता आई है और इसका एक बहुत बड़ा वैश्विक बाजार मौजूद है। इस बाजार का दोहन कर जब हम भारत के हिस्से को बढ़ाते हैं तो जैविक उत्पादों के मुनाफे वाले व्यापार में हमारे किसानों का हिस्सा और उसकी आय बढ़ती है।

शाह ने कहा राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड एवं जैविक उत्पाद परिषद उत्तराखंड के बीच एक अनुबंध पर हस्ताक्षर के मौके पर कहा कि किसानों के जैविक उत्पादों को भारत ब्रांड के माध्यम से वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जाएगा।

मिट्टी सख्त होने से बढ़ा बाढ़ का खतरा

अमित शाह ने किसानों से पूरी तरह से प्राकृतिक खेती से जुड़ने की अपील की और कहा जैविक खेती के साथ देश के नागरिकों का स्वास्थ्य भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उर्वरक के रूप में हमारे शरीर में जाने वाला रसायन कई प्रकार के रोगों का कारण बनता है।

उनका कहना है कि इससे भूमि की गुणवत्ता भी कम हुई और कई राज्यों में भूमि सीमेंट जैसी सख्त होने लगी है। जिसके कारण बाढ़ का खतरा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इसके बदले अगर जैविक खेती की जाए तो इससे भूजलस्तर बढ़ता है। पानी बचता है, उत्पादन बढ़ता है और उपभोगकर्ता का स्वास्थ्य भी सुधरता है।

अब एनसीओएल खरीदेगा किसानों का पूरा उत्पाद

केंद्रीय मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया और कहा कि उनके सारे ऑर्गेनिक उत्पाद चावल, दलहन और गेहूं एनसीओएल खरीदेगी। उन्होंने कहा कई लाभों के बावजूद ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा नहीं मिलता था।

पहले किसान को अधिक मूल्य नहीं मिलता था क्योंकि इन उत्पादों की गुणवत्ता की जांच करने का कोई तंत्र नहीं था। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक लिमिटेड (एनसीओएल) की स्थापना की।

अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशालाओं का नेटवर्क

शाह ने कहा अमूल और एनसीओएल मिलकर देशभर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशालाओं का नेटवर्क स्थापित करेंगे जो ऑर्गेनिक भूमि और उत्पाद दोनों का परीक्षण करेंगे।

उन्होंने कहा कि ये दोनों मान्यता प्राप्त संस्थाएं भारत और अमूल ब्रांड के साथ विश्वसनीय ऑर्गेनिक उत्पाद उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम ऑर्गेनिक उत्पादों से मिलने वाले मुनाफे का सारा पैसा उत्पादन करने वाले किसानों के बैंक खाते में जाना सुनिश्चित कर लेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ सहकारी संस्था में ही संभव हो सकता है। जाहिर सी बात है ​किसान सरकार के इस फैसले से बेहाद ही खुश है। और केंद्रीय मंत्री कि ये पहल किसानों के लिए लाभकारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here