‘ऑपरेशन सिंदूर’ बनेगा पाठ्यक्रम का हिस्सा, मदरसों में देशभक्ति की नई पहल

0
74
वर्षा वर्मा

 

 

Operation Sindoor in Syllabus:  उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी मदरसों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी पढ़ाई जाएगी। यह विषय आलिया यानी इंटरमीडिएट लेवल की कक्षाओं में शामिल किया जाएगा, ताकि छात्र भी भारतीय सेना की बहादुरी और देशभक्ति को समझ सकें।

 

 

 

 

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष की घोषणा
सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद यह घोषणा की, उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को सिलेबस में लाने का उद्देश्य छात्रों को देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों के त्याग और साहस से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को वीरों की भूमि कहा जाता है और अब यहां के मदरसों में भी देशभक्ति से जुड़ा पाठ पढ़ाया जाएगा।

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

 

मिर्जापुर के राजकुमार मिश्रा बने लंदन के बेलिंगबरी शहर के मेयर, विदेश में गूंजा भारत का नाम

 

 

 

कितने मदरसे हैं उत्तराखंड में
उत्तराखंड में 451 मदरसे है और इनमें लगभग 45 से 50 हजार छात्र पढ़ते हैं। अब इन सभी छात्रों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाएगा। इस अभियान को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए जल्दी ही पाठ्यक्रम समिति की बैठक भी बुलाई जाएगी।

 

 

 

 

 

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में
ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना द्वारा 7 मई 2025 को शुरू किया गया एक साहसिक सैन्य अभियान था। यह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे। के जवाब में चलाया गया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को तबाह किया गया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here