आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक में टीएमसी खुश नहीं थी क्योंकि कांग्रेस ने अभी तक बंगाल में सीट बंटवारे पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इसके बाद आईएनडीआईए ने TMC समेत गठबंधन के कई दलों ने सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देने के लिए 31 दिसंबर तक की अवधि तय की है।
आईएनडीआईए गठबंधन की चौथी बैठक दिल्ली के अशोका होटल में हुई। इस बैठक में विपक्षी दलों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन की पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग राज्य स्तर पर होगी। अगर कहीं ये फॉर्मूला काम नहीं करता है, तो हम सभी इस मामले पर मिलकर फैसला लेंगे। लेकिन इस बीच यह भी खबर आई कि ममता बनर्जी की पार्टी सीट शेयरिंग को लेकर कुछ नाराज रही।

जानकारी के अनुसार टीएमसी खुश नहीं थी क्योंकि कांग्रेस ने अभी तक बंगाल में सीट बंटवारे पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इसके बाद TMC समेत INDIA गठबंधन के कई दलों ने सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देने के लिए 31 दिसंबर तक की डेडलाइन तय की है।
‘300 सीटों पर चुनाव लड़े कांग्रेस‘
बैठक में टीएमसी ने सुझाव दिया कि कांग्रेस को करीब 300 सीटों पर लड़ना चाहिए, जहां उसकी सीधी लड़ाई बीजेपी से है, बाकी सीटों पर कांग्रेस को स्थानीय पार्टियों को समर्थन देना चाहिए। टीएमसी, जेडीयू समेत कई पार्टियों ने प्रस्ताव दिया कि सीट बंटवारे पर 31 दिसंबर तक मुहर लगाई जाए।
