मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, जानिए अब कितने रूपये में मिलेगा एक लीटर

0
111
वर्षा वर्मा

 

 

Mother Dairy Milk Price Hike: महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को एक झटका लगा है। मदर डेयरी ने बुधवार से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार 29 अप्रैल को कहा कि नई कीमतें 30 अप्रैल 2025 से उन सभी एरिया में लागू होंगी, जहां मदर डेयरी अपने प्रोडक्ट बेचती है।

 

 

 

मदर डेयरी के अधिकारी ने कहा कि खरीद लागत को समायोजित करने के लिए कीमतों में बदलाव किया गया है, जो जरूरी हो गया था। खरीद लागत पिछले कुछ महीनों में 4-5 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है।

 

 

ये भी पढ़े…

अक्षय तृतीया पर करें ये सरल उपाय, घर में बरसेगा धन और खुशहाली

 

 

 

35 लाख लीटर दूध की बिक्री
मदर डेयरी दिल्ली-NCR क्षेत्र में अपने बूथों, स्थानीय दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए हर दिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि हम अपने किसानों की आजीविका को सपोर्ट करते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कीमतों की गई इस बढ़ोतरी से बढ़ती लागत का केवल आंशिक समायोजन है और इसका उद्देश्य किसानों और उपभोक्ताओं दोनों की जरूरतों को संतुलित करना है।

 

 

 

दूध की नई कीमतें
दिल्ली-एनसीआर में, खुला (थोक में बेचा जाने वाला) टोंड दूध का दाम 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 68 रुपये से बढ़कर 69 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पाउच में टोंड दूध 56 रुपये से बढ़कर 57 रुपये हो गया है और डबल टोंड दूध अब 49 रुपये की तुलना में 51 रुपये में मिलेगा। गाय का दूध भी महंगा हो गया है, जो 57 रुपये से बढ़कर 59 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मदर डेयरी ने कहा कि दूध खरीदने के लिए उनके द्वारा चुकाई जाने वाली कीमत में वृद्धि मुख्य रूप से इसलिए हुई है क्योंकि गर्मी जल्दी शुरू हो गई है और लू की स्थिति बन गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here