अक्षय तृतीया पर करें ये सरल उपाय, घर में बरसेगा धन और खुशहाली

0
71
वर्षा वर्मा

 

 

 

Akshaya tritiya:  आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व है, जिसे हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। इस दिन पूजन पाठ, दान धर्म करने का विशेष महत्व माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन दान धर्म करता है या फिर सोने चांदी की खरीदी करता है उसे शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। दरअसल, इस दिन की गई खरीदारी अक्षय पुण्य की प्राप्ति करवाती है। यह माता लक्ष्मी को समर्पित है इसलिए उनकी कृपा पाने के लिए बहुत खास माना गया है।

 

 

 

 

पौराणिक मान्यताओं और ज्योतिष के उपायों में अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदी करना शुभ माना गया है। इस दिन को लेकर कुछ विशेष उपाय भी ज्योतिष में बताए गए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो अगर आप तिजोरी में रख लेंगे तो आपको कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

 

अक्षय तृतीया पर कौड़ी
माता लक्ष्मी का कौड़ी से विशेष संबंध बताया गया है। अक्षय तृतीया के दिन अगर पीले कपड़े में पांच कौड़ी, चांदी का सिक्का और केसर के साथ बांधकर तिजोरी में रख दी जाए तो शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। यह संपन्नता से जोड़कर देखी गई चीज है जो व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि लाने का काम करती है।

 

 

ये भी पढ़े…

 

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें आज का हाल

 

 

 

दक्षिणावर्ती शंख
ज्योतिष में दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व माना गया है। सबसे ज्यादा इस तंत्र-मंत्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर इससे पूजा स्थान या घर की तिजोरी में रखा जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। तिजोरी में रखे शंख से माता आकर्षित होती है और रंक को भी राजा बना देती हैं।

 

 

 

 

बहेड़ा की जड़
आपने इसके बारे में शायद कम सुना होगा लेकिन यह एक बहुत ही सहज फल है जो आसानी से मिल सकता है। इसका पेड़ महुआ के पेड़ की तरह नजर आता है। अक्षय तृतीया के दिन अगर इसके पत्ते या जड़ लाकर पूजा की जाए। इसके बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दिया जाए तो शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

 

 

 

 

 

वृद्धि यंत्र की स्थापना
इस दिन घर में वृद्धि यंत्र की स्थापना करना भी शुभ माना गया है। पहले वृद्धि या फिर धनदा यंत्र की विधि विधान से पूजा करें। पूजन करने के बाद आपको इसे अपने धन के स्थान या फिर अलमारी की तिजोरी में रख देना है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

 

 

रखें श्रीफल
अक्षय तृतीया के दिन लाल कपड़े में एक श्रीफल बांधकर उस पर सिंदूर, देसी कपूर और साबित लौंग अर्पित करें। अब आपको इसे धूप दीप देकर दक्षिणा अर्पित करनी होगी। अब यह आपको अपने धन के स्थान या तिजोरी पर रखना होगा। जो लोग व्यापार करते हैं वह इसे अपने गल्ले में रख सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here