बिहार की सभी पंचायतों में बनेंगे विवाह भवन, 40 अरब 26 करोड़ की योजना को मंजूरी

0
655
वर्षा वर्मा

 

 

 

Bihar: बिहार ने सभी पंचायतों में विवाह भवन बनाने की योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बिहार सरकार ने ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ पर मुहर लग गई है, इससे गांव के गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सुविधा मिलेगी।

 

 

 

 

सीएम नीतीश ने जाहिर की खुशी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर खुशी जाहिर की, उन्होंने लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम में सुविधा के लिए सभी पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण कराएगी।

 

 

ये भी पढ़े…

 

 

छठ के बाद होंगे बिहार विधानसभा चुनाव, अक्टूबर में तारीखों का ऐलान कर सकता है चुनाव आयोग

 

 

 

40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति
सीएम नीतीश ने आगे लिखा कि आज कैबिनेट में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ की मंजूरी दे दी गई है। पंचायतों में विवाह भवनों के निर्माण हेतु 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों के द्वारा किया जाएगा। पंचायत स्तर पर विवाह भवनों के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी फायदा होगा।

 

 

ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
बिहार सरकार के इस योयजना के गांव-देहात में रहने वाले गरीब लोगों की बेटियों की शादी में लाभ मिलेगा। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि अच्छा घर नहीं होने के कारण गरीब परिवारों को बेटियों की शादी में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बिहार सरकार की इस योजना से गरीब परिवारों को लाभ मिलने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here