नीम की पत्तियों में पाए जाते है कई गुणकारी तत्व, जाने नीम की पत्तियों के अनगिनत गुण

0
177

Neem Leaves Benefits: नीम एक औषधिय पौधा है इसकी पत्तियों में कई गुणकारी तत्व पाए जाते है। इसकी पत्तियों का उपयोग सदियों से बतौर दवाओं के रुप में किया जाता है। नीम की पत्तियां एनटीऑक्सीडेनट और एंनटी फंगल बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। यह पत्तियां स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।

नीम की पत्तियां सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में नीम की पत्तियों का प्रयोग दवाई के रुप में होता है। इसमें कई औषधिये गुण पाए जाते है। कहा जाता है नहाने के पानी में नीम की पत्तियां डालकर स्नान करने से शरीर को सभी प्रकार के रोगों से मुक्त किया जा सकता है। ये पत्तियां इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती हैं, जिससे आप कई बिमारियों से बच सकते है।

ये पत्तियां सेहत के अतिरिक्त बालों और स्किन के लिए भी फायदे मंद होती है। नीम के पेड़ की पत्तियों में निमैंडियल,निनबिनेन जैसे अन्य गुणकारी तत्व पाए जाते है। जो रुसी को दूर करने और मुंहासे को ठीक करने में मददगार है। तो चलिए जानते हैं नीम की पत्ती के अनगिनत लाभ।

इन्फेकशन से बचाने में कारगर

नीम की पत्तियों में एनटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये पत्तियां आपकों हर प्रकार के संक्रमण से सुरक्षित रखती है। मानसून के मौसम में संक्रमण तेजी से फेलता है, इसलिए इस मौसम में नीम की पत्तियों का उपयोग जरुर करे। ये आपको मानसूनी बीमारियों से सुरक्षित रखती है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाकर खा सकते है।

डायबटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबटीज के मरीजों के लिए नीम की पत्तियां किसी वरदान से कम नहीं हैं। यह रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक होती है। यदि आप डायबटीज के रोग से ग्रसित है तो इसकी पत्तियों का जूस आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

दांतो के लिए लाभदायक

नीम का सबसे अधिक उपयोग टूथपेस्ट और फेशवॉश में किया जाता है। हम सभी ने अपने घरों में बड़े-बुजर्गों से सुना होगा की नीम से दांतुन करना दांत के लिए फायदेमंद होता है। यह दांतो को कीटाणुओं और कैविटी से दूर रखता है। जिससे आपके दांत स्वस्थ रहे। अपने दांतो को साफ रखने के लिए आप ब्रश की जगह दांतुन का उपयोग कर सकते है।

पाचनतंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक
नीम की पत्तियां पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करती है। ये पेट में होने वाले अल्सर, जलन और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। जिससे पाचनतंत्र स्वस्थ रहता है।

डैंड्रफ से दिलाएं छुटकारा
मानसून के मौसम में डैंड्रफ एक आम समस्या है। डैंड्रफ की समस्या ने निजात पाने के लिए आप नीम का प्रयोग कर सकते है। इन पत्तियों में एंटीफंगल गुण पाए जाते है, जो डैंड्रफ के इलाज में सहायक होते है। इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत रहते है।

त्वाचा की समस्या दूर करने में कारगर
अगर अपाकों त्वाचा से संबंधित समस्या जैसे मुंहासे, चकत्ते, खुजली आदि की है तो नीम की पत्तियां ऐसी समस्याओं को दूर करने में कारगर होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here