महरा परिवार ने महाकुंभ में नाव चलाकर किया ये चमत्कार, सीएम योगी ने भी की तारीफ

0
169
वर्षा वर्मा
  • 45 दिनों में 30 करोड़ की कमाई

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 की भविष्य में जब कभी भी चर्चा होगी तो प्रयागराज के महरा परिवार के बिना यह अधूरी रहेगी। दरअसल 45 दिन के महाकुंभ के आयोजन में महरा परिवार ने जो चमत्कार किया है। उसे जान हर कोई हैरान है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस परिवार की विधानसभा में तारीफ की है। हालांकि महरा परिवार ने महाकुंभ के दौरान 100 से ऊपर नाव चलाकर 30 करोड़ रुपये कमाए। जो एक काफी बड़ी रकम है। इस बात की जानकारी सामने आने के बाद से ही महरा परिवार चर्चा में है।

 

हर दिन बंपर कमाई, 30 करोड़ तक पहुंची आय
महाकुंभ के दौरान 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे, जिससे महरा परिवार को पूरे 45 दिन लगातार काम मिला। इस परिवार के पास 100 से ज्यादा नावें हैं और प्रत्येक नाव से 7 से 10 लाख रुपये तक की कमाई हुई। जब कुल कमाई का आकलन किया गया तो यह 30 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई। इस ऐतिहासिक सफलता से नाविक परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्य एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मना रहे हैं। पिंटू महरा और उनकी मां शुक्लावती ने कहा कि योगी सरकार द्वारा किए गए बेहतर इंतजामों की वजह से इस बार श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा रही, जिससे उनकी आमदनी में भारी बढ़ोतरी हुई।

 

ये भी पढ़े…

यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने लगाई क्लास, पूछा किसने उठाया स्वच्छ भारत का मजाक

500 से अधिक सदस्यों का नाव संचालन व्यवसाय
महरा परिवार के करीब 500 से अधिक सदस्य नाव चलाने के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। कुंभ के दौरान उन्होंने अपनी नावों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त नावें मंगवाईं और तीर्थयात्रियों को संगम स्नान के लिए ले जाते रहे। परिवार का कहना है कि पहली बार निषाद समुदाय को इतना सम्मान और रोजगार मिला। शुक्लावती बताती हैं कि उन्होंने पहले कभी इतनी बड़ी रकम नहीं देखी थी। अब यह परिवार मोदी-योगी सरकार का धन्यवाद कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here