
Mahakumbh: महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के शाही स्नान होने के बाद भी कुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है। यूपी-बिहार व कटनी तरफ जाने वाली ट्रेनों में भूसा की तरह यात्री भरे आ रहे हैं।
शनिवार की शाम हालात ये बने कि भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में कई कोच के दरवाजा स्टेशन पर भी नहीं खुले, ट्रेन पहले से इतनी भरी थी। कि टॉयलेट में भी दर्जनों यात्री लदे रहे। एसी, स्लीपर कोच में यात्रियों ने दरवाजा ही नहीं खोला तो महीनों पहले से रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों ने आपत्ति जताई। लेकिन स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस भी यात्रियों के सामने बेबस नजर आई।
ये भी पढ़े…
महाकुंभ ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की केरल में दीवानगी, गिफ्ट में मिला डायमंड नेकलेस
क्षेत्र से हजारों यात्री रोज स्टेशन पहुंच रहे हैं। सभी रेलवे स्टेशन यात्रियों से गुलजार बना हुआ है। सुबह से शाम तक यहां से गुजरने वाली प्रत्येक ट्रेन में यात्रियों को पैर रखने की जगह भी नहीं मिल रही है। रेलवे द्वारा चलाई जा रहीं कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों के अलावा सागर से कटनी व यूपी जाने वाली तमाम गाडिय़ों में जगह नहीं थी। सागर रेलवे स्टेशन पर जो भी ट्रेनें आईं सभी में भीड़ रही। कोच के अंदर जाने के लिए यात्री जद्दोजहद करते दिखे। शाम के समय कुछ यात्रियों में विवाद की स्थिति बनी, जहां जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने मामला शांत कराया।