नींबू की खेती से होगी लाखों की कमाई, खेती करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

0
208

 

कांता श्री

lemon farming: नींबू में औषधीय गुण मौजूद होने के कारण इसके फलों का उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जाता है वैसे तो नींबू सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे आर्थिक सेहत भी दुरुस्त होती है नींबू के पौधों को एक बार लगाने के बाद इसकी पैदावार क​ई सालों होती रहती है।

हालांकि भारत के नींबू उत्पादक राज्यों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, पंजाब-हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के साथ अब दिल्ली के आसपास के इलाके में भी नींबू की खेती हो रही है आसपास के इलाके में भी किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर नींबू की खेती करने लगे हैं नींबू की खेती में एक एकड़ में करीब 300 पौधे लगाए जा सकते हैंं नींबू का पौधा तीसरे साल में फल देने लगता है नींबू के पौधों में एक साल में तीन बार खाद डलती है। फरवरी,जून और सितंबर के महीने में नींबू के खेत में खाद डाला जाता है नींबू का पेड़ जब पूरी तरह तैयार हो जाता है तो एक पेड़ में 20 से 30 किलो तक फल मिल सकते है मोटे छिलके वाले नींबू की उपज 40 किलो तक हो सकती है लेकिन उसकी कीमत कम होती है।

ये भी पढ़े…

केंद्र सरकार से मिली आम ​जनता को राहत, प्याज की कीमतों में आई गिरवट

नींबू के पेड़ पर साल में दो बार फल लगते है एक बार नवंबर में और दूसरी बार मई जून के महीने में नींबू की खेती करते वक्त आपको कई सावधानी बरतने की जरूरत पड़ा सकती है। नींबू के पेड़ को नुकसान पहुंचाने वाले कई कीड़े और बीमारियां मौजूद हैं नींबू के पेड़ों की समय-समय पर कटाई छटाई करना जरूरी होता है ताकि सूखी एवं रोगग्रस्त पत्तियों को काटकर हटा दें। नींबू की खेती हर तरह की मिट्टी में की जा सकती है पौधों की बढ़त एवं पैदावार के लिए बलुई और बलुई दोमट मिट्टी उत्तम है। नींबू का पौधा जो विपरीत स्थितियों में भी सहजता से पनपता है नींबू के पौधे से अच्छी उपज लेने के लिए ऐसे क्षेत्र जहां ठंड कम पड़े वहां नींबू के पौधे को आप आसानी से उगा सकते हैं। और जाहिर है की इससे किसान अच्छी आमदानी कमा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here