
- राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज दिल्ली AIIMS में ऑपरेशन
बिहार: वक्फ संशोधन बिल पर फिलहाल राज्यसभा में बहस हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह बिल आज ही राज्यसभा से भी पास हो जाएगा। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने इस बिल के विरोध में आवाज उठाई है। गुरुवार शाम को उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करके बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि मुझे अफसोस है कि आज के इस कठिन दौर में, जहां अल्पसंख्यकों, गरीबों, मुसलमानों और संविधान पर हमला हो रहा है, मैं संसद में नहीं हूं. वरना मैं अकेला ही तुम लोगों के लिए काफी था।
मुसलमानों की जमीनें हड़पना चाहते हैं भाजपाई
लालू यादव ने अपनी पोस्ट में कहा, “संघी-भाजपाई नादानों, तुम मुसलमानों की जमीनें हड़पना चाहते हो। लेकिन हमने हमेशा वक्फ की जमीनें बचाने के लिए कड़ा कानून बनाया है। और इसे लागू करवाने में मदद की है। मुझे अफसोस है कि आज के इस कठिन दौर में, जहां अल्पसंख्यकों, गरीबों, मुसलमानों और संविधान पर हमला हो रहा है। मैं संसद में नहीं हूं, लेकिन मैं हमेशा आपके ख़्यालों, विचारों और चिंताओं में हूं। यह देख कर अच्छा लगता है कि मेरी विचारधारा, नीति और सिद्धांतों पर मेरी प्रतिबद्धता, अडिगता और स्थिरता को आज भी महत्व दिया जा रहा है।”
ये भी पढ़े…
वक्फ बिल पर हो रही है राज्यसभा में चर्चा, 12 घंटे बहस के बाद लोकसभा से हुआ पास
आज ही हुआ है लालू यादव का ऑपरेशन
हालांकि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सफल ऑपरेशन हुआ है। राजद प्रमुख पिछले दो दिनों से पीठ में गहरे जख्मों के कारण गंभीर रूप से बीमार थे। जिसके बाद उन्हें बुधवार की शाम पटना से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

