
भोपाल: मध्यप्रदेश के मामा शिवराज सिंह चौहान भले ही केंद्र में मंत्री हो गये हैं और आपको याद होगा कि जब वे मध्यप्रदेश से विदा हो रहे थे तो महिलायें बिलख—बिलख के रोती नजर आ रही थी लेकिन मामा के प्रदेश यानी मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मामा शिवराज के काम को आगे बढ़ाते हुए आधी आबादी के हित में लगातार सक्रिय रहे हैं।
वैसे भी महिना सावन का है श्रद्धालु इस माह में भोले बाबा की पूजा अर्चना करते हैं विशेष रूप से महिलायें काफी सक्रिय रहती हैं। केवल सावन ही क्यों इस माह और भी कई त्योहार आस्था और श्रद्धा के साथ मनाये जाते हैं। जैसे 15 अगस्त, हरियाली तीज, भाई बहन के बीच अनूठे बंधन का त्योहार रक्षाबंधन इसी सावन माह में मनाया जाता है जिसमें बहनें भाईयों को राखी बांधती है और बदले में भाई उनके लिए तोहफे लाते है।
ये राखी होगा खास
लेकिन इस बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने कहा है कि इस माह लाडली बहनों के खातों में 1,500 रुपये डाले जायेंगे। दरअसल मध्यप्रदेश सरकार लाडली बहन योजना के तहत अब तक महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये की राशि देती है। लेकिन रक्षाबंधन के माह में सरकार इस बार 250 रुपये ज्यादा देगी। यानी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 1550 रूपये दिये जायेंगे।
क्या कहते हैं मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि “बहुत लोग कह रहे थे कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इस योजना को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा मैं ऐसे लोगों को कहना चाहता हूं कि हमारी योजनायें बंद नहीं होगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान तो किया है। साथ ही मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को एक और तोहफा दिया देते हुए उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर के लिए 450 रुपये रूपये देने की घोषणा की है।
मख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि यह भाई-बहनों के बीच का रिश्ता है। यह संबंधों का महत्व है। लेकिन, कुछ लोगों को यह बात समझ में कभी नहीं आएगी। उन्होंने कहा, “ हमारी सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार पर सभी लाडली बहनों को यह तोहफा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे के लिए मनाया जाता है। सभी त्योहारों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण है।”
उपस्थित रहे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कहा…
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि “ रक्षाबंधन से पहले यह कदम प्रदेश की बहनों के लिए बड़ा तोहफा है। जगदीश देवड़ा ने कहा हम अपनी बहनों के हित में हमेशा से ही कदम उठाते आए हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। अब तक हमारी सरकार ने सत्ता में रहते हुए महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई तरह की योजनाएं शुरू कीं, और आगे भी न सिर्फ जारी रखेगी बल्कि नई योजनाये भी बनाई जायेंगी।
