कोविड संक्रमित मामले 65 हजार के पार

0
206

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के 12 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 65 हजार से अधिक हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 12591 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 65286 हो गयी है और संक्रमण दर 5.46 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 10827 मरीज कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.67 प्रतिशत है। इसी अवधि में 230419 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान 574 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here