Coriander Mishri kadha: अधिकतर भारतीय घरों में धनिया का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। हम में से ज्यादातर लोग सब्जी बनाते समय धनिया के बीज या उसके पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है। बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी धनिया और मिश्री का काढ़ा पिया है। दरअसल धनिया और मिश्री का काढ़ा पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इन दोनों में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। धनिया के बीजों में विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं मिश्री में विटामिन-ए, विटामिन-सी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। जिससे शरीर की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इन दोनों के मिश्रण का सेवन करने से कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। धनिया और मिश्री से तैयार काढ़ा पीने से साधारण सर्दी-जुकाम से लेकर तनाव से राहत मिल सकती है।

धनिया और मिश्री का काढ़ा पीने से आपकी कमजोरी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। क्योंकि इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-जुकाम खांसी और वायरल संक्रमण की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए धनिया और मिश्री का काढ़ा पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन एंजाइम के स्त्राव को को बढ़ावा मिलता है और पाचन तंत्र को उत्तेजित करने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से पेट में जलन, एसिडिटी, गैस और अपच की समस्या से राहत मिल सकती है। और धनिया और मिश्री का काढ़ा पीने से मानसिक तनाव को दूर करने में मदद मिल सकती है। यह तंत्रिका तंत्र को शांत करता है और बेचैनी को कम करता है। इसके नियमित सेवन से दिमाग रिलैक्स होता है जिससे रात में अच्छी और गहरी नींद आती है। यह अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
ये भी पढ़े…
कच्ची हल्दी और गुड़ का सेवन करने से दूर होंगी परेशानियां, जानें खाने का सही तरीका
धनिया और मिश्री का काढ़ा पीने से किडनी संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। दरअसल यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह किडनी की सफाई करता है और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन जैसी समस्याओं को रोकने में मदद कर सकते है। इससे पूरे स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। धनिया और मिश्री का काढ़ा पीने से त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आपकी स्किन ग्लो करती है।
ऐसे तैयार करें धनिया और मिश्री का काढ़ा
धनिया मिश्री का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले 1-2 चम्मच धनिया के बीज को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। अगली सुबह धनिया के बीजों को पानी से छान लें। अब धनिया के पानी में एक चम्मच मिश्री डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चाय की तरह पिएं। नियमित रूप से सुबह खाली पेट धनिया और मिश्री का काढ़ा पीने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं।
